SANGOPANG

भारतीय क्रिकेट के सितारे

Indian cricket legends

सार और मुख्य बातेंअक्षर से खोजेंहर एक पर पूरी जानकारी
SANGOPANG ज्ञानकोष

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी: सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर से लेकर कपिल देव, अनिल कुंबले और महेंद्र सिंह धोनी तक. हर खिलाड़ी के करियर, यादगार पारियों और उपलब्धियों की पूरी जानकारी.

अजय जडेजाAjay Jadeja
अजय जडेजा यानि भारतीय क्रिकेट का ऐसा पहला खिलाड़ी जिसे आप एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का विशेषज्ञ कह सकते हैं.
अजित वाडेकरAjit Wadekar
बायें हाथ का कलात्मक बल्लेबाज अजित वाडेकर छोटी बैकलिफ्ट होने के बावजूद करारे शाट लगाने में माहिर थे.
अनिल कुंबलेAnil Kumble
भारत को सबसे अधिक मैच जिताने में अहम भूमिका निभाने वाला लेग स्पिनर अनिल कुंबले गेंद को बहुत टर्न नहीं कराते थे लेकिन उनकी गुगली, टाप स्पिन, फ्लिपर और लेग ब्रेक को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिये आसान काम नहीं था.
ईरापल्ली प्रसन्नाErapalli Prasanna
भारतीय स्पिन चौकड़ी के प्रमुख सदस्य ईरापल्ली प्रसन्ना का जन्म 22 मई 1940 को बेंगलूर में हुआ था.
कपिल देवKapil Dev
भारत का पहला वास्तविक तेज गेंदबाज और आलराउंडर.
कृष्णमाचारी श्रीकांतKrishnamachari Srikkanth
भारत के स्वच्छंद बल्लेबाजों में से एक जिनकी विस्फोटक बल्लेबाजी आनंद की अनुभूति कराती थी.
गुंडप्पा विश्वनाथGundappa Viswanath
टेस्ट मैचों में भारत के सभी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले भारतीय गुंडप्पा विश्वनाथ ने अपने टेस्ट कैरियर की बड़ी रोचक शुरुआत की थी.
गौतम गंभीरGautam Gambhir
भारत का बायें हाथ का सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर.
चंदू बोर्डेChandu Borde
दायें हाथ का आकर्षक बल्लेबाज जो कभी तेज गेंदबाजों के सामने नहीं घबराया और जिन्होंने पूरे विश्वास के साथ ड्राइव और पुल करके भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में अपने लिये विशेष स्थान बनाया.
जवागल श्रीनाथJavagal Srinath
भारत में कपिल देव का करियर जब अवसान पर था तब जवागल श्रीनाथ के रूप में टीम को नया गेंदबाज मिला था.
जहीर खानZaheer Khan
भारत का ऐसे तेज गेंदबाज जो नयी गेंद को स्विंग और पुरानी गेंद को रिवर्स स्विंग करा लेता है.
दिलीप वेंगसरकरDilip Vengsarkar
लंबे और छरहरे बदन के दायें हाथ के बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने अपने कैरियर के शुरू में कई बार पारी का आगाज किया लेकिन बाद में वह नियमित तौर पर नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिये आने लगे.
दिलीप सरदेसाईDilip Sardesai
शांतचित्त और बेहतरीन तकनीक के दायें हाथ के बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई का जन्म आठ अगस्त 1940 को मडगांव में हुआ था.
नवजोत सिंह सिद्धूNavjot Singh Sidhu
अपने करारे शाट से गेंदबाजों विशेषकर स्पिनरों पर हावी रहने वाले दायें हाथ के सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने तब भारत की ओपनिंग की समस्या को तब दूर करने की कोशिश की थी जबकि सुनील गावस्कर के संन्यास लेने के बाद भारत एक अदद सलामी जोड़ी की तलाश में जुटा था.
पाली उमरीगरPolly Umrigar
लंबे कद के दायें हाथ के बल्लेबाज पाली उमरीगर का पूरा नाम पहलान रतनजी उमरीगर था.
बिशन सिंह बेदीBishan Singh Bedi
दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक बिशन सिंह बेदी ने लगभग 12 साल तक भारतीय गेंदबाजी का जिम्मा संभाला.
भगवत चंद्रशेखरBhagwat Chandrasekhar
सत्रह मई 1945 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे भगवत चंद्रशेखर की गणना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर में की जाती है.
मंसूर अली खां पटौदीMansoor Ali Khan Pataudi
भारतीय क्रिकेट के “टाइगर” यानी मंसूर अली खां पटौदी को देश के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है.
महेंद्र सिंह धोनीMS Dhoni
भारत को यूं तो फारूख इंजीनियर, सैयद किरमानी, किरण मोरे और नयन मोंगिया के रूप में अच्छे विकेटकीपर मिलते रहे हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इन सबसे हटकर थे.
मोहम्मद अजहरूद्दीनMohammad Azharuddin
कोई भी क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की स्वर्णिम शुरुआत का सपना देखता है जैसी कि मोहम्मद अजहरूद्दीन ने की थी.
मोहिंदर अमरनाथMohinder Amarnath
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहला शतक जड़ने वाले लाला अमरनाथ के छोटे बेटे मोहिंदर अमरनाथ का कैरियर उतार चढ़ाव वाला रहा.
युवराज सिंहYuvraj Singh
भारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह को मध्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की मौजूद्गी के कारण ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
रवि शास्त्रीRavi Shastri
रवि शास्त्री को 19 साल की उम्र में जब 1981 में अचानक न्यूजीलैंड दौरे पर भेजा गया तो तब वह बायें हाथ के स्पिनर हुआ करते थे.
राहुल द्रविड़Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ यानि एकाग्रता की प्रतिमूर्ति या यूं कहें कि टेस्ट बल्लेबाजी के पारंपरिक स्वरूप को आगे बढ़ाने वाला ऐसा क्रिकेटर जिन्होंने रक्षात्मक बल्लेबाजी की ऐसी मिसाल पेश की कि उन्हें “द वाल” या “भारतीय दीवार” और “श्रीमान भरोसेमंद” जैसे विशेषण दिये गये.
वसीम जाफरWasim Jaffer
वसीम जाफर को भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जितने मौके मिलने चाहिए थे, उतने नहीं मिले लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने हमेशा अपने बल्ले की विशेष छाप छोड़ी.
विजय मांजरेकरVijay Manjrekar
भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विजय मांजरेकर का जन्म 26 सितंबर 1931 को मुंबई में हुआ था.
विजय हजारेVijay Hazare
रोमन कैथोलिक और भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विजय हजारे सभी तरह के स्ट्रोक लगाने में निपुण थे और उनका डिफेन्स बहुत मजबूत था.
विनोद कांबलीVinod Kambli
बायें हाथ का बल्लेबाज विनोद कांबली तब केवल 17 साल का था जब उन्होंने 16 वर्षीय सचिन तेंदुलकर के साथ स्कूली मैच में 664 रन की रिकार्ड साझेदारी की थी.
विराट कोहलीVirat Kohli
भारतीय क्रिकेट के आधुनिक दौर के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक.
वीनू मांकड़Vinoo Mankad
भारत के सबसे कुशल आलराउंडर में से एक मुलवंतराय हिम्मतलाल मांकड़ को उनके स्कूल के दिनों के उपनाम वीनू मांकड़ के नाम से जाना जाता है.
वीरेंद्र सहवागVirender Sehwag
एक नैसर्गिक बल्लेबाज जिसके विस्फोटक तेवरों और करारे शाट के सामने दुनिया भर के गेंदबाज कांपते रहे हैं.
वीवीएस लक्ष्मणVVS Laxman
हैदराबाद ने भारतीय क्रिकेट को कुछ बेहतरीन कलात्मक बल्लेबाज दिये और वीवीएस लक्ष्मण उनमें एक हैं.
सचिन तेंदुलकरSachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर यानि क्रिकेट का पर्याय.
सुनील गावस्करSunil Gavaskar
दुनिया के सर्वकालिक महान सलामी बल्लेबाज और केवल पांच फुट साढे चार इंच के सुनील गावस्कर ने अपनी कुशल तकनीक, एकाग्रता और शानदार डिफेन्स के कारण अपने जमाने के खौफनाक गेंदबाजों के खिलाफ ढेरों रन बनाये.
सौरव गांगुलीSourav Ganguly
कोई शार्ट पिच गेंदों खेलने की उनकी कमजोरी पर सवाल उठाता है तो कोई उन्हें आफ साइड का भगवान कहता है.
हरभजन सिंहHarbhajan Singh
भारत के सबसे सफल आफ स्पिनर जो गेंद को बहुत अधिक फ्लाइट नहीं देने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खासे सफल रहे.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!