SANGOPANG

चंदू बोर्डे

Chandu Borde · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

दायें हाथ का आकर्षक बल्लेबाज जो कभी तेज गेंदबाजों के सामने नहीं घबराया और जिन्होंने पूरे विश्वास के साथ ड्राइव और पुल करके भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में अपने लिये विशेष स्थान बनाया.

जन्म21 जुलाई 1934, पुणे
टेस्ट55 मैच, 3,061 रन

विस्तार

बोर्डे ने अपनी लेग ब्रेक गेंदबाजी से भी कुछ विकेट हासिल किये लेकिन उन्हें मुख्य रूप से बल्लेबाज के रूप में ही याद किया जाता है. बोर्डे का जन्म 21 जुलाई 1934 को पुणे में हुआ था. उन्होंने विजय हजारे की तरह का बल्लेबाज बनने की कोशिश की. बोर्डे ने कई बार उम्दा पारियां खेली.

पाकिस्तान के खिलाफ 1961 में चेन्नई में उनकी नाबाद 177 रन की पारी से भारत पहली पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रहा था. वेस्टइंडीज के खिलाफ बोर्डे ने विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह विदेशी सरजमीं पर कभी शतक नहीं लगा पाये.

बोर्डे ने 55 टेस्ट मैच खेले जिनकी 97 पारियों में उन्होंने 35.59 की औसत से 3061 रन बनाये. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह कई वर्षों तक विदेश दौरों पर जाने वाली टीमों के मैनेजर रहे जबकि बीच में उन्होंने चयनसमिति का अध्यक्ष पद भी संभाला था.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Chandu Bordeborde

जुड़े विषय

नवजोत सिंह सिद्धूअपने करारे शाट से गेंदबाजों विशेषकर स्पिनरों पर हावी रहने वाले दायें हाथ के सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने तब भारत की ओपनिंग की समस्या को तब दूर करने की कोशिश की थी जबकि सुनील गावस्कर के संन्यास लेने के बाद भारत एक अदद सलामी जोड़ी की तलाश में जुटा था.रवि शास्त्रीरवि शास्त्री को 19 साल की उम्र में जब 1981 में अचानक न्यूजीलैंड दौरे पर भेजा गया तो तब वह बायें हाथ के स्पिनर हुआ करते थे.मंसूर अली खां पटौदीभारतीय क्रिकेट के “टाइगर” यानी मंसूर अली खां पटौदी को देश के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है.वीनू मांकड़भारत के सबसे कुशल आलराउंडर में से एक मुलवंतराय हिम्मतलाल मांकड़ को उनके स्कूल के दिनों के उपनाम वीनू मांकड़ के नाम से जाना जाता है.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!