SANGOPANG

वीनू मांकड़

Vinoo Mankad · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

भारत के सबसे कुशल आलराउंडर में से एक मुलवंतराय हिम्मतलाल मांकड़ को उनके स्कूल के दिनों के उपनाम वीनू मांकड़ के नाम से जाना जाता है.

जन्म12 अप्रैल 1917, जामनगर
टेस्ट44 मैच, 2,109 रन

विस्तार

मांकड़ का जन्म 12 अप्रैल 1917 को गुजरात के जामनगर में हुआ. वह भारत के उन कुछ क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों या गेंदबाजों की सूची में शामिल करने में किसी को हिचकिचाहट नहीं होगी. परिस्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी करने में माहिर मांकड़ की आंख और हाथों के बीच गजब का तालमेल था.

उन्होंने अपने अधिकतर रन लेट कट, लेग हिट और कवर ड्राइव से बनाये. भारत की टेस्ट मैचों में शुरुआती जीत में मांकड़ का अहम योगदान रहा. कभी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी तो कभी बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी टीम को चित करके टीम को जीत दिलायी थी.

मांकड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1956 में चेन्नई में जब 231 रन की पारी खेली तो पंकज राय के साथ पहले विकेट के लिये 413 रन की रिकार्ड साझेदारी की थी. इससे पहले इसी श्रृंखला में उन्होंने मुंबई में 223 रन बनाये थे.

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1952 में खेली गयी उनकी 184 रन की पारी को भला कौन भूल सकता है जबकि इससे पहले 1948 में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो शतक जड़े थे. वीनू मांकड़ ने अपने कैरियर में 44 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 31.47 की औसत से 2109 रन बनाये जिसमें पांच शतक शामिल हैं.

मांकड़ 21 अगस्त 1978 को 61 साल की उम्र में चिरनिद्रा में लीन हो गये थे. उनके बेटे अशोक मांकड़ भी भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट खेले.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Vinoo Mankadmankadमुलवंतराय हिम्मतलाल मांकड़

जुड़े विषय

रवि शास्त्रीरवि शास्त्री को 19 साल की उम्र में जब 1981 में अचानक न्यूजीलैंड दौरे पर भेजा गया तो तब वह बायें हाथ के स्पिनर हुआ करते थे.दिलीप सरदेसाईशांतचित्त और बेहतरीन तकनीक के दायें हाथ के बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई का जन्म आठ अगस्त 1940 को मडगांव में हुआ था.चंदू बोर्डेदायें हाथ का आकर्षक बल्लेबाज जो कभी तेज गेंदबाजों के सामने नहीं घबराया और जिन्होंने पूरे विश्वास के साथ ड्राइव और पुल करके भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में अपने लिये विशेष स्थान बनाया.विजय हजारेरोमन कैथोलिक और भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विजय हजारे सभी तरह के स्ट्रोक लगाने में निपुण थे और उनका डिफेन्स बहुत मजबूत था.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!