शांतचित्त और बेहतरीन तकनीक के दायें हाथ के बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई का जन्म आठ अगस्त 1940 को मडगांव में हुआ था.
विस्तार
भारत ने जिन कुछेक बल्लेबाजों ने अपनी कलाई के सहारे रन बटोरे उनमें सरदेसाई भी शामिल थे. उनके कवर ड्राइव और ग्लान्स बेजोड़ थे. रणजी ट्राफी में उन्होंने लगातार कई अच्छी पारियां खेली.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 1971 के वेस्टइंडीज दौरे के लिये विशेष रूप से याद किया जाता है जब उन्होंने तीन शतकों की मदद से 642 रन बनाकर भारत की श्रृंखला में जीत में अहम भूमिका निभायी थी.
पोर्ट आफ स्पेन में दूसरे टेस्ट मैच में जब भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की तब सरदेसाई ने पहली पारी में 112 रन बनाये थे. उन्होंने इससे पहले किंग्सटन में 212 रन की जोरदार पारी खेली थी जबकि ब्रिजटाउन में 150 रन बनाये.
सरदेसाई को रक्षात्मक तरीके से बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी माना जाता था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 1965 में दिल्ली में उन्होंने 106 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर साबित कर दिया था कि जरूरत पड़ने पर वह तेजी से भी रन बटोर सकते हैं. इससे पहले वाले टेस्ट मैच में मुंबई में उन्होंने नाबाद 200 रन की पारी खेली थी.
भारत की तरफ से 30 टेस्ट मैच में 39.23 की औसत से 2001 रन बनाने वाले सरदेसाई का दो जुलाई 2007 को 66 साल की उम्र में मुंबई में निधन हुआ था.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
