SANGOPANG

विजय हजारे

Vijay Hazare · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

रोमन कैथोलिक और भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विजय हजारे सभी तरह के स्ट्रोक लगाने में निपुण थे और उनका डिफेन्स बहुत मजबूत था.

जन्म11 मार्च 1915, सांगली
टेस्ट30 मैच, 2,192 रन

विस्तार

दायें हाथ के बल्लेबाज हजारे अपना दायां पांव लेग स्टंप के बाहर रखकर बड़ी खूबसूरती से स्क्वायर कट करते थे. वह बड़ी एकाग्रता से बल्लेबाजी करते थे और कभी कभार ही गेंद को हवा में उठाकर मारते थे.

महाराष्ट्र के सांगली में 11 मार्च 1915 को जन्मे विजय सैमुअल हजारे को 1947-48 में आस्ट्रेलियाई दौरे के लिये खास तौर पर याद किया जाता है जब उन्होंने डान ब्रैडमैन की टीम की खिलाफ एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े थे.

हजारे ने भारत की तरफ से 30 टेस्ट मैच खेले तथा 47.65 की औसत और सात शतक की मदद से 2192 रन बनाये. उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 58.38 की औसत से 18740 रन बनाये जिसमें 60 शतक शामिल हैं. हजारे ने 1943 में केवल चार मैच में 1000 रन पूरे कर दिये थे.

तब उन्होंने 248, 59, 309, 101, 223 और 87 रन की पारियां खेली थी. हजारे का अंतरराष्ट्रीय कैरियर केवल आठ साल तक चला और इस बीच उन्होंने 14 टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी भी की. इस दिग्गज बल्लेबाज का 18 दिसंबर 2004 को 89 साल की उम्र में वड़ोदरा में निधन हुआ.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Vijay Hazarehazare

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!