लंबे कद के दायें हाथ के बल्लेबाज पाली उमरीगर का पूरा नाम पहलान रतनजी उमरीगर था.
विस्तार
उनका जन्म 28 मार्च 1926 को महाराष्ट्र के शोलापुर में हुआ था. उमरीगर भारत के उन बल्लेबाजों में शामिल थे जिनका फ्रंट फुट का खेल बेहतरीन था. जब वह अपनी लय में होते तो किसी भी तरह के आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते थे लेकिन विशेषकर स्पिनरों के खिलाफ वह पूरे विश्वास के साथ बल्लेबाजी करते थे.
उन्हें भारत के चालाक कप्तानों में भी शुमार किया जाता है. यह अलग बात है कि जब वह खेला करते थे तब भारत को अधिकतर मैचों में हार ही मिली लेकिन एक समय उनके नाम पर भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट खेलने, सर्वाधिक रन बनाने और सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकार्ड दर्ज था.
ये रिकार्ड लगभग 16 साल तक उमरीगर के नाम पर रहे. उन्होंने कुल 59 टेस्ट मैच खेले तथा 42.22 की औसत से 3631 रन बनाये जिसमें 12 शतक शामिल हैं. वह कभी मध्यम गति से तो कभी आफ स्पिन गेंदबाजी किया करते थे जिससे वह 35 टेस्ट विकेट भी लेने में सफल रहे.
उनकी कप्तानी में भारत ने आठ में से दो टेस्ट मैच में जीत दर्ज की जबकि दो में उसे हार मिली. उमरीगर ने सात नवंबर 2006 को मुंबई में 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
