भारत का बायें हाथ का सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर.
विस्तार
जिनके बाद यह कहा जा सकता है कि वह अपने साथी बल्लेबाजों वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के कुछ ने कुछ गुण खुद में सम्माहित किये हुए है. गंभीर का जन्म 14 अक्तूबर 1981 को दिल्ली में हुआ और उन्होंने अपने राज्य के ही साथी सहवाग के साथ मिलकर भारत की सबसे मजबूत सलामी जोड़ी बनायी.
गंभीर ने 2004 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन 2008 तक उनका कैरियर उतार चढ़ाव वाला रहा. इस बीच पहले 17 टेस्ट मैच में वह केवल एक शतक लगा पाये थे लेकिन इसके बाद अगले 14 टेस्ट मैच में आठ शतक लगाने में सफल रहे.
इसके बाद हालांकि टेस्ट मैचों में उनका फार्म गड़बड़ा गया और पिछले 17 टेस्ट मैच से वह शतक लगाने में नाकाम रहे. एकदिवसीय मैचों में वह हालांकि लगातार अपनी छाप छोड़ते रहे हैं. गंभीर ने 58 टेस्ट मैच में 4,154 रन और 147 एकदिवसीय मैचों में 5,238 रन बनाये.
उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2012 और 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता. उन्हें आईपीएल में सबसे अधिक कीमत (11 करोड़ रुपये से भी अधिक) पर खरीदा गया था. दिसंबर 2018 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया. जुलाई 2024 में वह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
