SANGOPANG

विजय मांजरेकर

Vijay Manjrekar · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विजय मांजरेकर का जन्म 26 सितंबर 1931 को मुंबई में हुआ था.

जन्म26 सितंबर 1931, मुंबई
टेस्ट55 मैच, 3,208 रन

विस्तार

दायें हाथ का यह बल्लेबाज कई तरह के स्ट्रोक लगाने में माहिर था और विकेट पर लंबे समय तक पांव जमाने की कला में भी वह निपुण थे. वह कभी कभार आफ स्पिन गेंदबाजी भी करते थे जबकि जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने में भी नहीं हिचकिचाते थे.

भारत के छोटे कद के अन्य बल्लेबाजों की तरह विजय मांजरेकर भी पूरे विश्वास के साथ कट और हुक किया करते थे. उन्होंने 1951-52 में पहला टेस्ट मैच खेला और फिर जून 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ हैंडिग्ले में पहले टेस्ट मैच में 133 रन की जोरदार पारी खेलकर अपनी योग्यता का परिचय दिया.

मांजरेकर ने भारत की तरफ से कुल 55 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 39.12 की औसत और सात शतक की मदद से 3208 रन बनाये. उनके बेटे संजय मांजरेकर भी अपने पिता की तरह ही तकनीक के मामले में अव्वल बल्लेबाज रहे लेकिन उनका कैरियर बहुत लंबा नहीं खिंच पाया था.

संजय के टेस्ट क्रिकेट के पदार्पण से चार साल पहले ही विजय मांजरेकर का 18 अक्तूबर 1983 को 52 साल की उम्र में निधन हो गया था.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Vijay Manjrekarmanjrekar

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!