SANGOPANG

रवि शास्त्री

Ravi Shastri · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

रवि शास्त्री को 19 साल की उम्र में जब 1981 में अचानक न्यूजीलैंड दौरे पर भेजा गया तो तब वह बायें हाथ के स्पिनर हुआ करते थे.

जन्म27 मई 1962, मुंबई
टेस्ट80 मैच, 3,830 रन
वनडे150 मैच, 3,108 रन

विस्तार

शास्त्री आखिर तक बायें हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते रहे लेकिन बाद में उन्होंने खुद को दायें हाथ का कुशल बल्लेबाज भी साबित किया. कई बार पारी का आगाज करने वाले शास्त्री को आप विस्फोटक बल्लेबाज और गेंद को रोकने वाला बोरिंग बल्लेबाज कुछ भी कह सकते हैं.

एक आेवर में छह छक्के जड़ने वाले शास्त्री दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज थे तो कई बार उन्होंने कुछ रनों के लिये घंटों क्रीज पर बिताये. मुंबई में 27 मई 1962 को जन्मे शास्त्री ने अपने कैरियर में 80 टेस्ट मैच में 35.79 की औसत से 3830 रन बनाये जिसमें 11 शतक शामिल हैं.

उन्होंने 1992 में सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रन की जोरदार पारी खेली थी. यह शेन वार्न का पहला टेस्ट मैच भी था. इससे पहले उन्होंने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ आेवल में 187 रन बनाये थे जबकि वेस्टइंडीज के दो दौरों में उसके तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करके शतकीय पारियां खेली थी.

शास्त्री ने एकदिवसीय मैचों में भी अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया था. उन्होंने 1985 में विश्व चैंपियनशिप में ‘चैंपियन्स और चैंपियन्स’ चुना गया था जिसके लिये उन्हें आडी कार दी गयी थी. शास्त्री ने 150 एकदिवसीय मैचों में 3108 रन बनाये जिसमें चार शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. वह अब कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं.

वह 2017 से 2021 तक भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Ravi Shastrishastri

जुड़े विषय

चंदू बोर्डेदायें हाथ का आकर्षक बल्लेबाज जो कभी तेज गेंदबाजों के सामने नहीं घबराया और जिन्होंने पूरे विश्वास के साथ ड्राइव और पुल करके भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में अपने लिये विशेष स्थान बनाया.वीनू मांकड़भारत के सबसे कुशल आलराउंडर में से एक मुलवंतराय हिम्मतलाल मांकड़ को उनके स्कूल के दिनों के उपनाम वीनू मांकड़ के नाम से जाना जाता है.नवजोत सिंह सिद्धूअपने करारे शाट से गेंदबाजों विशेषकर स्पिनरों पर हावी रहने वाले दायें हाथ के सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने तब भारत की ओपनिंग की समस्या को तब दूर करने की कोशिश की थी जबकि सुनील गावस्कर के संन्यास लेने के बाद भारत एक अदद सलामी जोड़ी की तलाश में जुटा था.दिलीप सरदेसाईशांतचित्त और बेहतरीन तकनीक के दायें हाथ के बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई का जन्म आठ अगस्त 1940 को मडगांव में हुआ था.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!