भारतीय क्रिकेट के आधुनिक दौर के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक.
विस्तार
आधुनिक क्रिकेट का जीता जागता उदाहरण. एक ऐसा बल्लेबाज जिसके पास कौशल है, जिसमें आत्मविश्वास कूट कूटकर भरा है और जो चुनौतियों से डरता नहीं बल्कि उन्हें पसंद करता है.
दिल्ली में पांच नवंबर 1988 को जन्मे कोहली की अगुवाई में भारत ने जब अंडर-19 विश्व कप जीता तो तभी साबित हो गया था कि यह युवा बल्लेबाज लंबी रेस का घोड़ा है. कोहली ने अगस्त 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.
भारतीय टीम में जब मध्यक्रम में कई सीनियर खिलाडियों के कारण जगह खाली नहीं थी तब कोहली ने एकदिवसीय मैचों में अपना जलवा दिखाया.
आस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में 118 रन, इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ और दिल्ली में खेली गयी शतकीय पारियां अभी लोगों के जेहन में ताजा थी कि दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 2011- 12 के आस्ट्रेलियाई दौरे में खुद को अपनी सीनियर साथियों से अव्वल साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
टेस्ट क्रिकेट में शुरू में वह जूझते नजर आये लेकिन आस्ट्रेलिया में जब सीनियर बल्लेबाज एक एक रन के लिये तरस रहे थे तब उन्होंने एडिलेड में जोरदार शतक जमाया. इसके बाद त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 86 गेंद पर नाबाद 133 रन बनाकर दुनिया के मशहूर क्रिकेटरों को तारीफ करने के लिये मजबूर कर दिया.
इसे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वोत्तम पारियों में से एक करार दिया गया. इस पारी का ही नतीजा है कि उन्हें 2012 के एशिया कप के लिये उप कप्तान नियुक्त किया गया. बाद में वह भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने और 2014 से 2022 तक कप्तानी की. वह 2011 की विश्व कप विजेता टीम के भी सदस्य थे.
जून 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय और मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
