SANGOPANG

ईरापल्ली प्रसन्ना

Erapalli Prasanna · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
SANGOPANG ज्ञानकोष
सार

भारतीय स्पिन चौकड़ी के प्रमुख सदस्य ईरापल्ली प्रसन्ना का जन्म 22 मई 1940 को बेंगलूर में हुआ था.

जन्म22 मई 1940, बेंगलूर
टेस्ट49 मैच, 189 विकेट
प्रथम श्रेणी957 विकेट
संन्यास1978

विस्तार

प्रसन्ना बेहतरीन आफ स्पिनर थे जिनका अपनी लाइन, लेंथ और फ्लाइट पर गजब का नियंत्रण था. प्रसन्ना ने 1962 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन बाद में अपनी शिक्षा पूरी करने के लिये पांच साल तक देश के लिये नहीं खेल पाये. उन्होंने 1967 में वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच में नौ विकेट लिये.

प्रसन्ना ने 1967-68 में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपनी बलखाती गेंदों से खूब चकमा दिया तथा चार टेस्ट मैच में 25 विकेट लेकर भारतीय टीम के अहम अंग बन गये. इसके बाद तो उन्होंने हर श्रृंखला में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया.

न्यूजीलैंड दौरे में चार मैच में 24 विकेट, इसी देश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के तीन मैच में 20 विकेट और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच में 26 विकेट लेकर उन्होंने क्रिकेट जगत में अपने खास स्थान बना दिया था.

सत्तर के दशक के शुरू में उन्हें साथी आफ स्पिनर एस वेंकटराघवन के साथ प्रतिस्पद्र्घा के कारण कई बार बाहर भी होना पड़ा. प्रसन्ना ने 1978 में संन्यास लेने से पहले 49 टेस्ट मैच में 30.38 की औसत से 189 विकेट लिये. उन्होंने 235 प्रथम श्रेणी मैच में 957 विकेट हासिल किये. ईरापल्ली प्रसन्ना, ई.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

प्रसन्नाErapalli PrasannaPrasannaE Prasanna

जुड़े विषय

🛡️ Sangopang ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026