बायें हाथ का कलात्मक बल्लेबाज अजित वाडेकर छोटी बैकलिफ्ट होने के बावजूद करारे शाट लगाने में माहिर थे.
विस्तार
एक अप्रैल 1941 को मुंबई में जन्मे वाडेकर को विशेष रूप से 1971 के वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे में भारतीय कप्तान के रूप में याद किया जाता है. तब उनकी अगुवाई में भारत इन दोनों देशों में टेस्ट श्रृंखलाएं जीतने में सफल रहा था.
वाडेकर ने 1966-67 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन उन्हें 1966 में पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला. बाद में कप्तानी की जिम्मेदारियों से उनकी बल्लेबाजी प्रभावित हुई तथा प्रथम श्रेणी मैचों में 36 शतक लगाने के बावजूद वह टेस्ट मैचों में केवल एक शतक ही लगा पाये.
वाडेकर ने 1968 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ सवा छह घंटे क्रीज पर बिताकर 143 रन बनाये थे जिससे भारत यह मैच जीतने में सफल रहा था. वाडेकर ने अपने कैरियर में 37 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 31.07 की औसत से 2113 रन बनाये. बाद में वह लंबे समय तक भारतीय टीम के मैनेजर और कोच भी रहे.
15 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
