SANGOPANG

कृष्णमाचारी श्रीकांत

Krishnamachari Srikkanth · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

भारत के स्वच्छंद बल्लेबाजों में से एक जिनकी विस्फोटक बल्लेबाजी आनंद की अनुभूति कराती थी.

जन्म21 दिसंबर 1959, चेन्नई
टेस्ट43 मैच, 2,062 रन
वनडे146 मैच, 4,091 रन
उपनामचीका

विस्तार

कृष्णमाचारी श्रीकांत सलामी बल्लेबाज थे जिनके पास लगभग हर शाट था लेकिन शुरू में ही गेंदबाजों पर हावी होने की रणनीति के कारण कई बार उन्हें अपना विकेट भी गंवाना पड़ा. वह तेजी से गेंद पर झपटकर उस पर करारा शाट जमाने में माहिर थे.

असल में श्रीकांत का खेल एकदिवसीय क्रिकेट के अधिक अनुकूल था और यही वजह रही कि 43 टेस्ट मैच खेलने के बावजूद वह कभी लंबी पारियां नहीं खेल पाये. चेन्नई में 21 दिसंबर 1959 को जन्मे श्रीकांत ने इन मैचों में 29.88 की औसत से 2062 रन बनाये जिनमें केवल दो शतक शामिल हैं.

शायद इस रिकार्ड पर उन्हें कोई भी भारत का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नहीं मानेगा लेकिन 146 एकदिवसीय मैचों में 4091 रन बनाकर उन्होंने सीमित आेवरों में अपनी काबिलियत साबित की. वह 1989 में पाकिस्तान दौरे में भारतीय टीम के कप्तान भी थे और 2008 से 2012 तक राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष भी रहे.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Krishnamachari Srikkanthcheeka srikkanthके श्रीकांत

जुड़े विषय

युवराज सिंहभारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह को मध्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की मौजूद्गी के कारण ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला.अजित वाडेकरबायें हाथ का कलात्मक बल्लेबाज अजित वाडेकर छोटी बैकलिफ्ट होने के बावजूद करारे शाट लगाने में माहिर थे.महेंद्र सिंह धोनीभारत को यूं तो फारूख इंजीनियर, सैयद किरमानी, किरण मोरे और नयन मोंगिया के रूप में अच्छे विकेटकीपर मिलते रहे हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इन सबसे हटकर थे.मंसूर अली खां पटौदीभारतीय क्रिकेट के “टाइगर” यानी मंसूर अली खां पटौदी को देश के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!