SANGOPANG

वसीम जाफर

Wasim Jaffer · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

वसीम जाफर को भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जितने मौके मिलने चाहिए थे, उतने नहीं मिले लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने हमेशा अपने बल्ले की विशेष छाप छोड़ी.

जन्म16 फरवरी 1978, मुंबई
टेस्ट31 मैच, 1,944 रन

विस्तार

रणजी ट्राफी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी उन्हीं के नाम पर दर्ज है. उन्होंने अपने दूसरे प्रथम श्रेणी मैच में ही तिहरा शतक जड़ दिया था जिससे उनसे काफी अपेक्षा की जाने लगी थी.

अपनी रक्षात्मक शैली के कारण 16 फरवरी 1978 को मुंबई में जन्मे जाफर कुशल सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन 2000 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर ही उन्हें एलन डोनाल्ड और शान पोलाक का सामना करना पड़ा जिनका सामना करना उनके लिये आसान नहीं रहा.

अपने पहले सात टेस्ट मैच में वह केवल तीन अर्धशतक जमा पाये जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. जाफर ने 2006 में वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में अपना पहला टेस्ट शतक जमाया.

इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट जोन्स में 212 रन की पारी खेली और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में भी शतक जमाया.

पाकिस्तानी टीम जब 2007 में भारत आयी तो उन्होंने कोलकाता में 202 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी और अप्रैल 2008 के बाद उन्हें टेस्ट मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला. इस बीच हालांकि वह घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाते रहे.

उनकी कप्तानी में मुंबई ने 38वीं और 39वीं बार रणजी ट्राफी जीती. उनकी अगुवाई में पश्चिम क्षेत्र ने 2010 में दलीप ट्राफी भी जीती. दायें हाथ के बल्लेबाज जाफर ने 31 टेस्ट मैच में 34.10 की औसत से 1944 रन बनाये जिसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. वह केवल दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल पाये.

प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम पर 19,000 से भी अधिक रन दर्ज हैं और रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है. मार्च 2020 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Wasim Jafferjafferवसीफ जाफर

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!