SANGOPANG ज्ञानकोष
क्रिकेट के 200 से ज्यादा शब्द, आसान हिंदी में: खेल के नियम, गेंदबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और कमेंट्री की भाषा. हर शब्द पर क्लिक करके पूरी जानकारी देखें.
कुल 208 शब्द
- अतिरिक्त रनExtra run
- ऐसे रन जिन्हें बल्लेबाज नहीं बनाता.
- अनिश्चितता वाला कोरीडोरCorridor of uncertainty
- कमेंटेटर अक्सर इस शब्द का उपयोग बल्लेबाज के आफ स्टंप के बाहर उस एरिया के लिये करते हैं जिसमें जाने वाली गेंद को लेकर वह असंमजस में रहता है कि उसे छोड़े या खेले.
- अपीलAppeal
- गेंदबाज या क्षेत्ररक्षक जब अंपायर से कहते हैं कि अभी की गई गेंद पर बल्लेबाज आउट है.
- अवे स्विंगAway swing
- किसी गेंदबाज की ऐसी गेंद जो स्विंग लेकर आफ स्टंप से बाहर की तरफ जाती हो.
- आउटOut
- बल्लेबाज के आउट करने के 11 तरीके होते हैं जिनका विवरण इससे संबंधित अध्याय में विस्तार से किया गया है.
- आउट फील्डOut field
- मैदान के सीमा रेखा के करीब का खेल का क्षेत्र.
- आउट स्विंगOut swing
- स्लिप की तरफ कोण लेकर जाने वाली गेंद.
- आउटसाइड एजBahri kinara
- आउटसाइड एज यानी बाहरी किनारा.
- आन ड्राइवOn drive
- आफ ड्राइव जैसा ही शाट.
- आन द अपOn the up
- गेंद पूरी तरह उछाल लेकर अपने चरम पर पहुंचे उससे पहले ही उस पर शाट खेलना.
- आन साइडOn side
- लेग साइड का क्षेत्र.
- आफ कटरOff cutter
- आफ ब्रेक गेंद जो बहुत तेज गति की हो.
- आफ ड्राइवOff drive
- फ्रंट फुट या बैकफुट से लगाया गया शाट.
- आफ द मार्कOff the mark
- जब बल्लेबाज क्रीज पर उतरने के बाद अपना पहला रन बनाता है.
- आफ ब्रेक या आफ स्पिनOff brake
- आफ ब्रेक या आफ स्पिन, आफ स्पिनर की दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये आफ से लेग साइड की तरफ मुड़ने वाली गेंद.
- आफ साइडOff side
- जब बल्लेबाज स्टांस लेता है तो उसके सामने का क्षेत्र.
- आब्स्ट्रक्शन (बाधा पहुंचाना)Field out
- जब बल्लेबाज जानबूझकर क्षेत्ररक्षक को बाधा पहुंचाए और उसे कैच लेने या रन आउट करने से रोके.
- आल आउटAll out
- जब टीम के सभी बल्लेबाज आउट हो जाते हैं तो पूरी टीम आउट मानी जाती है.
- आलराउंडरAll rounder
- यह शब्द उस खिलाड़ी के लिये उपयोग किया जाता है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में समान अधिकार रखता हो.
- आस्किंग रेटAsking rate
- किसी टीम को जीत के लिये प्रति ओवर जितने रन चाहिए होते हैं उसे आस्किंग रेट कहते हैं.
- इकनोमी रेटEconomy rate
- गेंदबाज प्रति ओवर जितने रन देता है, उनका औसत इकनोमी रेट होता है.
- इक्विपमेंट (उपकरण)Equipment
- क्रिकेटर जिस सामान का उपयोग करता है वे इक्विपमेंट कहलाते हैं जैसे बल्ला, गेंद, पैड, ग्लब्स, हेलमेट, थाई पैड आदि.
- इक्वेशन (समीकरण)Equation
- मैच का इक्वेशन.
- इन डकरIn-ducker
- ऐसी इनस्विंग गेंद जो बहुत देरी से मूव करे.
- इन फील्डIn field
- ऐसे क्षेत्ररक्षक जो विकेट से अधिक दूर नहीं होते और कैच लपकने की स्थिति में खड़े रहते हैं.
- इनसाइड आउट बालInside out ball
- इनसाइड आउट बाल या टर्निंग द बैट्समैन ऐसी गेंद होती है जिसे बल्लेबाज लेग की तरफ खेलने का प्रयास करता है लेकिन गेंद आफ में चली जाती है और उसे मजबूर होकर खेलनी पड़ती है.
- इनसाइड आउट शाटInside out shot
- जब बल्लेबाज लेग साइड की तरफ जाकर शाट खेलता है तथा लेग स्टंप के आसपास से गेंद को आफ साइड में खेलता है.
- इनस्विंगरInswinger
- दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये हवा में बायें से दायीं तरफ मुड़ने वाली गेंद.
- एंकर बल्लेबाजAnchor batsman
- शीर्ष क्रम का वह बल्लेबाज जो लंबे समय तक क्रीज पर टिककर पारी को संवारता है.
- एकादशEleven
- एकादश या इलेवन में वे 11 खिलाड़ी आते हैं जो मैच में खेलेंगे.
- एग्रीकल्चरल शाटAgricultural Shot
- इस शाट को खेलने के लिये खास तकनीक की जरूरत नहीं पड़ती है और उसे गेंद की लाइन के एक्रास खेला जाता है.
- एजEdge
- एज यानी बल्ले का बाहरी किनारा.
- एट स्टंप्सAt stumps
- यानी दिन का खेल खत्म होने तक, इसका मतलब है कि दिन का खेल समाप्त हो गया है और स्टंप्स हटा दिये गये हैं.
- एमसीसीMcc
- मेर्लबोन क्रिकेट क्लब, क्रिकेट के नियमों का संरक्षक जिसका मुख्यालय क्रिकेट के मक्का लाड्रर्स में स्थित है.
- एलबीडब्ल्यूLbw
- लेग विफोर विकेट (एलबीडब्ल्यू) बल्लेबाज को आउट करने का आम प्रचलित तरीका.
- एशेजAshes
- इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बहुप्रचारित टेस्ट श्रृंखला को एशेज भी कहा जाता है.
- ओवरOver
- एक ओवर में छह गेंद होती है.
- ओवर थ्रोBuzzer
- क्षेत्ररक्षक जब गेंद को विकेटकीपर या गेंदबाज की तरफ फेंकता है लेकिन उसे कोई पकड़ नहीं पाये.
- ओवर द विकेटOvert the wicket
- दायें हाथ का गेंदबाज जब गेंद करे तो अंपायर उसके दायीं तरफ हो.
- ओवरपिचOver pitch
- ऐसी गेंद जो गुडलेंथ क्षेत्र से आगे टप्पा खाती है.
- कटCut
- आफ साइड का शाट.
- कटरCutter
- तेज गेंद जो पिच पर पड़ने के बाद अपनी दिशा बदल लेती है.
- कमेंटेटरCommentator
- मैच का आंखों देखा हाल सुनाने वाला व्यक्ति.
- कवर प्वाइंटCover
- कवर प्वाइंट यानी आफ साइड की क्षेत्ररक्षण स्थिति.
- काउ कार्नरCow corner
- मिडविकेट और लांग आन बाउंड्री के बीच का क्षेत्ररक्षण स्थान.
- किंग पेयरKing pair
- जब कोई बल्लेबाज किसी एक मैच की दोनों पारियों में पहली गेंद पर शून्य पर आउट हो जाता है.
- कृत्रिम पिचArtificial pitch
- कृत्रिम पिच यानी आर्टिफिशिल पिच- इस तरह की पिचें पहले अधिक उपयोग में लायी जाती थीं.
- कैफेटेरिया बालिंगCafeteria bowling
- कई ढीली गेंद करना जिससे बल्लेबाज को क्रीज पर पांव जमाने में मदद मिलती है.
- कैरी यूअर बैटCarry your bat
- जब कोई सलामी बल्लेबाज आखिर तक नाबाद रहे और दूसरे छोर से सभी बल्लेबाज आउट हो जाएं.
- कॉल (आवाज)Call
- जब बल्लेबाज अपने साथी बल्लेबाज को रन के लिये बुलाता है.
- कोर्डनCordon
- विकेट के पीछे करीबी क्षेत्ररक्षकों का घेरा.
- कोलपाकKolpak
- यूरोपीय यूनियन का एक नियम.
- क्रंबलCrumble
- टेस्ट मैचों में पिच मैच के आखिरी दिन टूटने लगती है.
- क्रास बैटCross bat
- जिस शाट को बल्लेबाज लाइन बदलकर हिट करता है.
- क्रिकेट मैक्सCricket max
- न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो ने सीमित ओवरों के खेल का यह प्रारूप तैयार किया था जिसमें स्कोरिंग का तरीका आम मैच की तरह नहीं होता है.
- क्रीजCrease
- विकेट के इर्द गिर्द का क्षेत्र जिसे सफेद रेखाओं से चिन्हित किया जाता है.
- क्रीज पर पांव जमाना
- जब बल्लेबाज क्रीज पर पांव जमा लेता है लेकिन बहुत धीमी गति से रन बनाता है.
- क्लीन बोल्डClean bold
- अगर गेंदबाज अपनी गेंद से बल्लेबाज के विकेट उड़ा दे और गिल्लियां बिखर जाएं तो उसे क्लीन बोल्ड कहते हैं.
- क्लोजिंग द फेसClosing the face
- बल्ले का ब्लेड अंदर की तरफ मोड़ना.
- क्षेत्ररक्षणMid off
- मिड आफ, मिड आन और मिड विकेट....
- गलीGully
- स्लिप कोर्डोन के बगल में करीबी क्षेत्ररक्षण की स्थिति.
- गार्डGuard
- बल्लेबाज क्रीज पर कहां खड़ा होगा और अपना बल्ला कहां रखेगा इसके लिये वह अंपायर की मदद से गार्ड लेता है.
- गार्डनिंगGardening
- बल्लेबाज जब अपने बल्ले से क्रीज के किसी हिस्से को दबाता है या उस पर से कंकड़ को हटाता है.
- गिव द बाल एयरBall Air
- स्पिनर जब गेंद को हवा में उछालते हैं.
- गुडलैंथ गेंदGood length
- वह गेंद जो ऐसी जगह पर टप्पा खाती है जहां से बल्लेबाज के लिये इस पर शाट खेलना आसान नहीं होता है.
- गेंदBall
- क्रिकेट की गेंद (बाल) का वजन साढ़े पांच औंस होता है.
- गेटGate
- बल्लेबाज के बल्ले और पैड के बीच के फासले को गेट भी कहा जाता है.
- गोल्डन डकGolden duck
- जब बल्लेबाज पहली गेंद पर ही आउट हो जाता है तो उसे गोल्डन डक कहा जाता है.
- ग्रबरGrubber
- ऐसी गेंद जो पिच पर टप्पा खाने के बाद जमीन के सहारे जाए अर्थात जिस गेंद में उछाल नहीं होती है.
- ग्रीन टापGreen top
- ऐसी पिच जिस पर काफी हरी घास दिखायी दे रही हो.
- ग्लब्स या दस्तानेDastane
- बल्लेबाज और विकेटकीपर हाथों में अलग.
- ग्लांसGlance
- बल्लेबाज का एक दर्शनीय शाट.
- चकरChucker
- जिस गेंदबाज का एक्शन संदिग्ध हो या जो गेंद थ्रो करता हो.
- चाइनामैनChinaman
- बायें हाथ के गेंदबाज की लेग स्पिन गेंद जो लेग से आफ स्टंप की तरफ स्पिन होती है.
- चाइनीज कटChinese cut
- जब गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर तेजी से लेग स्टंप के करीब से होकर निकलती है तो उसे चाइनीज कट कहते हैं.
- चार्जCharge in batting
- बल्लेबाज जब आक्रामक रवैया अख्तियार करके अपनी क्रीज छोड़कर आगे निकलता है.
- चिन म्यूजिकChin music
- तेज गेंदबाज जब बल्लेबाज के सिर या शरीर को निशाना बनाकर गेंदबाजी करते हैं.
- चेस्ट आनChest on
- गेंदबाज की छाती गेंदबाजी करते समय जब बल्लेबाज की तरफ हो.
- चेस्ट गार्डChest guard
- इसे बल्लेबाज छाती पर पहनते हैं ताकि तेज गेंदबाज की गेंद से छाती को चोट लगने से बचाया जा सके.
- जागJag ball
- ऐसी गेंद जो पिच से तेजी से मूव होकर निकलती है.
- जाफाJaffa ball. Jafa ball
- जिस गेंद को खेलना मुश्किल हो.
- डंकी ड्रापDonkey-drops
- धीमी गति के गेंदबाज की ऐसी गेंद जो हवा में काफी लूप लेने के बाद नीचे आती है.
- डकDuck
- बिना खाता खोले यानी शून्य पर आउट होना.
- डकवर्थ लुईसDuckworth–Lewis method
- मेह यानी बारिश के कारण कई बार एकदिवसीय मैचों में खेल बाधित होता है.
- डाट बालDot Ball
- ऐसी गेंद जिस पर कोई रन न बने.
- डिंग इनDig in
- बल्लेबाज जब क्रीज पर पांव जमाने की कोशिश करता है और इस दौरान रन बनाने पर अधिक ध्यान नहीं देता.
- डिब्ली डाब्ली बालर्सDibbly-dobbly bowler
- ऐसे गेंदबाज जो मध्यम गति से गेंद करते हो और सीमित ओवरों के मैच में रन रोकने में अहम भूमिका निभाते हों.
- डिलीवरीDelivery
- एक गेंद फेंकना.
- डीआरएसDecision Review System
- डीआरएस यानी निर्णय समीक्षा प्रणाली.
- डीप (पीछे)Deep
- क्षेत्ररक्षकों को मैदान में पीछे की ओर लगाना.
- डेंजर एरियाDanger area
- स्टंप के सीध में पिच का क्षेत्र.
- डेड बालDead ball
- यदि गेंद बल्लेबाज के कपड़ों या पैड के अंदर फंस जाए या गेंदबाज के हाथ से फिसलकर आउटफील्ड में चली जाए तो अंपायर उसे डेड बाल करार देता है.
- डेविलDevil
- बेहद खतरनाक पिच जिस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो.
- डॉलीDolly
- यानी बेहद आसान कैच.
- ड्राDraw
- जब मैच का परिणाम नहीं निकले तो वह ड्रा या अनिर्णीत समाप्त हो जाता है.
- ड्रिंक्सDrinks
- खेल के दौरान हर एक घंटे या निर्धारित समय के बाद जब पानी पीने के लिये इंटरवल लिया जाता है.
- ड्रिफ्टरDrifter
- स्पिन गेंदबाज की गेंद जो टर्न नहीं होती बल्कि सीधी जाती है.
- दूसराDoosra
- यह हिन्दी शब्द है और इसे आप आफ स्पिनर की गुगली कह सकते हैं.
- नयी गेंदNew ball
- किसी भी पारी की शुरुआत नयी गेंद से की जाती है.
- नर्डलNurdle run
- जब बल्लेबाज क्षेत्ररक्षकों के बीच खाली जगह में गेंद खिसकाकर रन बनाये.
- नर्वस नाइंटीजNervous nineties
- जब कोई बल्लेबाज 90 रन के पार पहुंच जाए तो उस पर पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक दबाव के लिये इस शब्द का उपयोग किया जाता है.
- नाइटवाचमैनNight watchman
- नाइटवाचमैन या रात्रि प्रहरी.
- नाट आउट (नाबाद)Not out
- नाट आउट यानी नाबाद.
- नान स्ट्राइकरNon striker
- गेंदबाज के सिरे पर खड़े होने वाला बल्लेबाज.
- निकNick
- जब भी गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेती है.
- निपNip backer
- जो गेंदबाज सीम के सहारे पिच से गेंद को तेज कराने की कोशिश करे.
- नेट रन रेटNet run rate
- किसी टूर्नामेंट में यदि दो टीमों के समान अंक हों तो उनके बीच शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण नेट रन रेट के आधार पर किया जाता है.
- नेट्सNets
- मैदान से अलग वह क्षेत्र जहां खिलाड़ी मैच से पहले अभ्यास करते हैं.
- नेल्सनNelson
- जब स्कोर 111 हो.
- नोबालNo ball
- अंपायर कई तरह की गेंद को नोबाल करार दे सकता है जैसे गेंदबाज ने आगे की रेखा के पार अपना अगला पांव रख दिया हो.
- पारीInnings
- इस शब्द का उपयोग एक टीम की बल्लेबाजी की बारी या किसी बल्लेबाज के बल्लेबाजी के समय के लिये किया जाता है.
- पारी समाप्ति की घोषणाInning declaration
- टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करने वाली टीम का कप्तान किसी भी समय अपनी पारी समाप्त करने की घोषणा कर सकता है.
- प्रथम श्रेणी क्रिकेटFirst class cricket
- काउंटी, राज्य, क्षेत्र या टेस्ट खेलने वाले देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली किसी टीम का तीन दिन से अधिक का मैच.
- फाइन लेगFine leg
- क्षेत्ररक्षण की एक स्थिति.
- फाइनलFinel
- किसी भी टूर्नामेंट का अंतिम मैच.
- फारवर्डForward shot
- बल्लेबाज जब किसी गेंद पर शाट मारने के लिये आगे आता है.
- फार्मिंग द स्ट्राइक (साथी बल्लेबाज को बचाना)Farming the strike
- कोई बल्लेबाज जब अपने कम क्षमतावान साथी बल्लेबाज को अधिक गेंदबाजी का सामना करने से बचाता है.
- फालोआनFollow on
- टेस्ट क्रिकेट में यदि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के स्कोर से 200 रन या इससे अधिक रन कम हो तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम उसे दोबारा बल्लेबाजी करने के लिये कह सकती है.
- फालोथ्रूFollow through
- गेंदबाज की गेंद फेंकने और बल्लेबाज के शाट लगाने के बाद की स्थिति.
- फिंगर स्पिनFinger spin
- स्पिन गेंदबाज जब कलाई को मोड़ने के बजाय उंगलियां से गेंद को स्पिन कराता है.
- फिटFit
- खिलाड़ी खेलने के लिये कितना तैयार है उसके लिये इस शब्द का उपयोग किया जाता है.
- फीदरFeather
- जब गेंद बल्ले का बहुत हल्का किनारा लेकर चली जाए.
- फीदरबेडFeatherbed
- बल्लेबाजों के लिये अनुकूल पिच जिसमें गेंदबाजों के लिये कुछ खास नहीं हो.
- फील्डर या क्षेत्ररक्षकFielder
- गेंदबाजी करने वाली टीम के विकेटकीपर और गेंदबाज को छोड़कर बाकी सभी सदस्य क्षेत्ररक्षक कहलाते हैं.
- फुट होल्ड्सFootholds
- फुट होल्ड्स यानह पांव के निशान.
- फुलटासFull toss
- ऐसी गेंद जो बल्लेबाज तक पहुंचने से पहले पिच पर टप्पा नहीं खाती है और सीधे बल्लेबाज के पास पहुंचती है.
- फेसFace
- बल्ले का अगला हिस्सा, जिससे गेंद को हिट किया जाता है.
- फोरबालFour ball
- काफी बाहर पिच की गयी गेंद जिस पर बल्लेबाज को चौका जड़ने के लिये ललचाया जाता है.
- फ्रंट आनFront on
- जब बल्लेबाज गेंद के सामने आकर उसे खेलता है ताकि वह गेंद की लाइन के विपरीत शाट लगा सके.
- फ्रंट फुटFront foot
- बल्लेबाज का जो पांव आगे हो यानी गेंदबाज के अधिक करीब हो.
- फ्लाइटFlight
- जब कोई स्पिनर गेंद को हवा में स्पिन देने देता है.
- फ्लाई स्लिपFly slip
- यदि किसी बल्लेबाज को स्लिप के ऊपर से उछालकर हिट करने की आदत हो तो उसके लिये स्लिप और सीमा रेखा के बीच में कहीं पर क्षेत्ररक्षक खड़ा कर दिया जाता है.
- फ्लायरFlier
- बहुत तेज खतरनाक पिच या पारी की शुरुआत में तेजी से रन बनाना.
- फ्लिपरFlipper
- लेग स्पिनर की एक गेंद.
- फ्लैशFlesh
- बाहर जाती गेंद पर लगाया गया बेपरवाह शाट.
- बंप बालBump ball
- ऐसी गेंद जो बल्ले से लगकर या लगने के बाद कैच होने से पहले जमीन को हल्की सी छू ले लेती है.
- बटर फिंगर्सButter fingers
- जब कोई क्षेत्ररक्षक खिलाड़ी आसान कैच छोड़ता है या सीधी गेंद को नहीं पकड़ पाता है तो उसे बटर फिंगर्स कहा जाता है.
- बनसेनBunsen
- कमेंटटेर उस पिच के लिये इस शब्द का उपयोग करते हैं जो धीमी गति के गेंदबाजों को बहुत अधिक मदद कर रही हो.
- बनीBunny
- बनी यानी पसंदीदा शिकार.
- बल्लेबाजी में औसतAverage in batting
- बल्लेबाज का औसत उसके कुल रनों को वह जितनी बार आउट हुआ उनसे विभाजित करके निकाला जाता है.
- बाइBye run
- यदि गेंद ने बल्लेबाज के बल्ले या शरीर को स्पर्श नहीं किया हो और बल्लेबाज उस पर रन ले लेते हैं तो वह बाइ रन कहलाता है.
- बाइटBite
- किसी स्पिन गेंदबाज को गेंद को टर्न या उछाल देने के लिये पिच से जो मदद मिलती है.
- बाउंड्रीBoundary
- बाउंड्री क्रिकेट मैदान की सीमा रेखा.
- बाउंसरBouncer ball
- शार्ट पिच गेंद जो बल्लेबाज की छाती या सिर की ऊंचाई तक जाए.
- बाडीलाइन गेंदबाजीBodyline bowling
- इंग्लैंड ने 1932-33 में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों खासकर सर डान ब्रैडमैन को रोकने के लिये यह रणनीति अपनायी थी.
- बाल टेंपरिंगBall tampering
- बाल टेंपरिंग या गेंद से छेड़छाड़-नाखूनों, दांतों या किसी अन्य वस्तु से गेंद की ‘शक्ल या आकार’ बिगाड़ना.
- बालिंग क्रीजBowling crease
- गेंदबाजी छोर की आगे की लाइन.
- बीमर बालBeamer ball
- यह बाउंसर नहीं बल्कि ऐसी गेंद है जो सीधे बल्लेबाज के शरीर या उसके सिर को निशाना बनाकर की जाती है.
- बेंड यूअर बैकBend your back
- तेज गेंदबाज जब जब सपाट पिच से मदद हासिल करने के लिये अतिरिक्त प्रयास करता है तो उसके लिये इसका उपयोग किया जाता है.
- बेकर लू बल्लेबाजBakerloo batsman
- क्रिकेट में गलत लाइन में खेलने वाले बल्लेबाज के लिये यह शब्द उपयोग किया जाता है.
- बेल्टर पिचBelter
- ऐसी पिच जो बल्लेबाजों की मददगार और जिस पर गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिलती हो.
- बेल्सStump bails
- बेल्स यानी गिल्लियां.
- बैंग इन बालBang it in
- जब किसी तेज गेंद को इस इरादे से पिच के बीचों बीच टप्पा खिलाया जाता है कि वह बल्लेबाज के सामने काफी उछाल ले.
- बैकफुटBack foot
- जब कोई बल्लेबाज किसी गेंद को खेलने के लिये अपने पिछले पैर का अधिक उपयोग करता है तो उसे बैकफुट शाट कहते हैं.
- बैकलिफ्टBacklift
- बल्लेबाज गेंद खेलने के लिये बल्ला पीछे करके खुद को तैयार करता है.
- बैकवर्डBackward
- यह शब्द अमूमन प्वाइंट या स्क्वायर लेग क्षेत्ररक्षण की स्थितियों के लिये उपयेाग किया जाता है जैसे कि बैकवर्ड प्वाइंट या बैकवर्ड स्क्वायर लेग.
- बैकिंग अपBacking up
- गेंदबाज जब गेंद छोड़ने की तैयारी करता है तो नान स्ट्राइकर छोर का बल्लेबाज रन की संभावना में क्रीज से आगे निकल आता है.
- बैटBalla
- बैट या बल्ला क्रिकेट खेल का अहम हिस्सा जिससे बल्लेबाज गेंद को विकेटों पर जाने से रोकता है और गेंद को मैदान के किसी क्षेत्र में खेलकर रन बनाता है.
- बैट पैड कैचBat
- लेग साइड का करीबी क्षेत्ररक्षण जिसे शार्ट लेग भी कहा जाता है.
- बैटिंग क्रीजPopping crease
- विकेटों से चार फुट आगे जो लाइन खींची जाती है उसके अंदर बल्लेबाज सुरक्षित होता है.
- बैट्समैन पैराडाइजA Batsman's Paradise
- बैट्समैन पैराडाइज यानी बल्लेबाज के लिये स्वर्ग या स्वर्ग जैसी पिच.
- बोसीBosie
- आस्ट्रेलियाई गुगली के लिये बोसी या बोसो भी कहते हैं.
- ब्लाबDuck
- शून्य पर आउट होने वाला बल्लेबाज.
- ब्लैकहोलBlack hole
- क्रीज का वह स्थान जहां बल्लेबाज अपने गार्ड का चिन्ह लगाता है.
- मध्यक्रमMadhyam kram
- बल्लेबाजी क्रम में तीन से सात नंबर के बल्लेबाजी क्रम.
- मांकड़Mankad
- मांकड़ शब्द भारतीय आलराउंडर वीनू मांकड़ के नाम पर पड़ा है.
- माइनफील्डMinefield wicket
- बल्लेबाजी के लिये मुश्किल पिच.
- मिडिलMiddle
- बल्ले के बीच के हिस्से से गेंद को हिट करना.
- मिलिट्री मीडियमMilitary medium
- यह उस गेंदबाज के लिये उपयोग किया जाता है जो वास्तव में तेज गेंद नहीं कर पाता हो.
- मेकर्स नेमMaker's name
- सीधे बल्ले से खेला गया शाट जिसे खेलते समय बल्ले पर लगा लोगो दिखे.
- मेडन ओवरMaiden over
- ऐसा ओवर जिसमें कोई रन नहीं बने.
- मैनहटन ग्राफManhattan graph
- प्रत्येक ओवर में बने रनों का ग्राफ.
- योगAggregate
- कोई भी जितने रन बनाती है उसे उसके कुल रनों को योग या एग्रीगेट कहा जाता है.
- लांग आफLong on
- ये क्रिकेट में क्षेत्ररक्षण की दो अलग.
- लांग लेगLong leg
- क्षेत्ररक्षण की एक स्थिति.
- लांग स्टापLong stop
- विकेटकीपर यदि अच्छा नहीं हो तो उसके पीछे सीमा रेखा पर क्षेत्ररक्षक को खड़ा किया जाता है ताकि वह बाई रन बचा सके.
- लांग हॉफLong half ball
- बहुत शार्ट पिच गेंद जिसे क्रास बैट से विकेट के किसी भी तरफ हिट किया जा सकता हो.
- लाइनLine
- जिस दिशा में गेंद जाती है वह उसकी लाइन होती है.
- लाफ्टेड शाटLofted Drive
- हवा में ऊंची हिट करके खेला गया शाट.
- लालीपापLollipop ball
- हिट करने के लिये बेहद आसान गेंद.
- लिफ्टरLifter ball
- ऐसी गेंद जो अचानक उठे.
- लीडिंग एज या बाहरी किनाराBahri kinara
- लीडिंग एज या बाहरी किनारा, बाहर निकली गेंद जो बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर या स्लिप के क्षेत्ररक्षकों के पास चली जाती है.
- लूपLoop
- धीमी गति का गेंदबाज जब गेंद को बहुत अधिक स्पिन देता है.
- लेग कटLeg cut
- लेग की तरफ किया जाने वाला कट.
- लेग कटरLeg cutter
- दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये सीधी दिखने वाली गेंद जो अचानक ही आफ साइड की तरफ मूव करे.
- लेग ग्लांसLeg glance
- लेग की तरफ कलाईयों के सहारे खेला गया शाट.
- लेग ट्रैपLeg traps
- लेग साइड पर स्क्वायर लेग के पीछे या उसके आगे क्षेत्ररक्षण की स्थिति.
- लेग बाईLeg bye
- गेंद जब बल्लेबाज के पैड या हाथ से लगकर जाए और वह उस पर रन बना ले तो वह लेग बाई कहलाता है.
- लेग साइडLeg side
- मैदान का वह भाग जो बल्लेबाज के पांवों के पीछे की तरफ होता है.
- लेग स्पिनLeg spin
- लेग स्पिन या लेग ब्रेक-स्पिन गेंदबाज की ऐसी गेंद जो दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये लेग से आफ की तरफ टर्न करती है.
- लैंथLength
- पिच का वह हिस्सा जहां पर गेंद टप्पा खाती है.
- लैपLap shot
- स्वीप शाट के लिये उपयोग किया जाने वाला एक अन्य शब्द.
- वन डे क्रिकेटOneday cricket
- वन डे यानी एकदिवसीय क्रिकेट,क्रिकेट का एक प्रारूप जिसमें मैच एक दिन में समाप्त हो जाता है.
- वन शार्टOne short rule
- जब बल्लेबाज रन लेते समय पूरी क्रीज पर पहुंचे बिना ही लौट आता है तो वह एक रन हीं माना जाता है.
- विकेट पतन या फाल आफ द विकेटWicket
- पारी के दौरान जब भी कोई विकेट गिरता है तो उस समय टीम का स्कोर.
- सपाट पिचSpat pitch
- ऐसा विकेट जिस पर असमान उछाल नहीं हो और जिस पर गेंद सीधे बल्ले पर आ रही हो.
- हाउज दैटHow's that
- अपील करने का पारंपरिक तरीका.
- हाक आईHawk eye
- गेंद की दिशा बताने वाली टेक्नोलोजी.
- हाफ वॉलीHalf-volley
- वह गेंद जिसे बल्लेबाज के काफी पिच कराया जाता है.
- हिट द डेकHit the deck
- गेंदबाज जब काफी ऊंचाई से गेंद को पिच पर टप्पा कराकर उसे अतिरिक्त उछाल देता है.
- हिट द बाल ट्वाइसHit the ball twice
- यदि बल्लेबाज जानबूझकर गेंद पर दोबारा बल्ले से मारे.
- हिटविकेटHit wicket
- बल्लेबाज का बल्ला या शरीर का कोई अंग तब यदि विकेटों से लगकर गिल्लियां गिरा दे जबकि गेंद खेल में हो तो वह हिटविकेट हो जाता है.
- हुकHook
- क्रिकेट में छाती से अधिक ऊंचाई पर उठती गेंद पर लगाया जाने वाला क्रास बैट शाट.
- हेलमेटHelmet
- सिर की सुरक्षा के लिये बल्लेबाज इसे पहनते हैं.
- हैंडल्ड द बालHandled the ball
- यदि बल्लेबाज जानबूझकर अपने हाथों से गेंद को पकड़े तो उसे आउट दिया जा सकता था.
- हैवी बालHeavy ball
- मध्यम गति के गेंदबाज की वह गेंद जो अनुमान से अधिक तेज हो तथा बल्ले पर अधिक तेजी से लगे या इसमें अनुमान से अधिक उछाल हो.
- होइएकHoick
- एक तरह का स्लाग षाट लेकिन यह अमूमन आन साइड का पर लगाया जाता है.
- होल आउटHole out
- लंबा शाट खेलने के प्रयास में जब गेंद हवा में लहराती है.
