मांकड़ शब्द भारतीय आलराउंडर वीनू मांकड़ के नाम पर पड़ा है.
विस्तार
गेंदबाज जब गेंद करने के बजाय नानस्ट्राइकर छोर पर रन के लिये आगे बढ़ने वाले बल्लेबाज को रन आउट कर दे तो उसे मांकड़ भी कहा जाता है. इस तरह के आउट कम देखने को मिलते हैं.
पहले इसे खेल भावना के विपरीत माना जाता था, लेकिन अक्तूबर 2022 से क्रिकेट के नियमों में इसे सामान्य रन आउट माना जाता है. वीनू मांकड़ ने आस्ट्रेलियाई बिल ब्राउन को दो बार इस तरह से आउट किया था.
