गेंदबाज या क्षेत्ररक्षक जब अंपायर से कहते हैं कि अभी की गई गेंद पर बल्लेबाज आउट है.
विस्तार
इसे अपील कहते हैं. अमूमन इसके लिये हाउज दैट का उपयोग किया जाता है. यदि किसी बल्लेबाज के खिलाफ अपील नहीं की जाती है तो उसे आउट नहीं दिया जा सकता.
भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर को विकेटकीपर मैट प्रायर ने स्टंप आउट कर दिया था लेकिन न तो गेंदबाज और ना ही विकेटकीपर ने अपील की जिससे तेंदुलकर आगे भी खेलते रहे.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
आलराउंडरयह शब्द उस खिलाड़ी के लिये उपयोग किया जाता है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में समान अधिकार रखता हो.आल आउटजब टीम के सभी बल्लेबाज आउट हो जाते हैं तो पूरी टीम आउट मानी जाती है.एंकर बल्लेबाजशीर्ष क्रम का वह बल्लेबाज जो लंबे समय तक क्रीज पर टिककर पारी को संवारता है.कृत्रिम पिचकृत्रिम पिच यानी आर्टिफिशिल पिच- इस तरह की पिचें पहले अधिक उपयोग में लायी जाती थीं.
