SANGOPANG

फालोआन

Follow on · खेल

क्रिकेट शब्दखेल
SANGOPANG ज्ञानकोष🏏 क्रिकेट शब्दावली का हिस्सा →
सार

टेस्ट क्रिकेट में यदि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के स्कोर से 200 रन या इससे अधिक रन कम हो तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम उसे दोबारा बल्लेबाजी करने के लिये कह सकती है.

विस्तार

इसे फालोआन कहा जाता है. जैसे कि यदि कोई टीम 500 का स्कोर बनाती है तो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फालोआन बचाने के लिये कम से कम 301 रन बनाने होंगे. चार दिवसीय मैचों में फालोआन के लिये रनों अंतर 200 के बजाय 150 रन होता है.

फालो आन देने या नहीं देने का फैसला पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के कप्तान को होता है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

follow on in cricketfollow on

जुड़े विषय

🛡️ Sangopang ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!