SANGOPANG

बाडीलाइन गेंदबाजी

Bodyline bowling · खेल

क्रिकेट शब्दखेल
SANGOPANG ज्ञानकोष🏏 क्रिकेट शब्दावली का हिस्सा →
सार

इंग्लैंड ने 1932-33 में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों खासकर सर डान ब्रैडमैन को रोकने के लिये यह रणनीति अपनायी थी.

विस्तार

इंग्लैंड के तत्कालीन कप्तान डगलस जार्डिन ने अपने गेंदबाजों खासकर हेराल्ड लारवुड को बल्लेबाजों यानी बल्लेबाज के शरीर को निशाना बनाकर गेंदबाजी करने के लिये कहा था. इसे लेग थ्योरी के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि गेंद को लेग की साइड में रखा जाता था और लेग की तरफ अधिक क्षेत्ररक्षक रखे जाते थे.

ऐसे में बल्लेबाज खुद का बचाव करने के प्रयास में कैच दे बैठता था. अब हालांकि यह अवैध है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

बाडीलाइनbodyline bowlingलेग थ्योरीleg theory

जुड़े विषय

🛡️ Sangopang ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!