लेग विफोर विकेट (एलबीडब्ल्यू) बल्लेबाज को आउट करने का आम प्रचलित तरीका.
विस्तार
बल्लेबाज जब स्टंप की लाइन में हो और गेंद उसके बल्ले को स्पर्श किये बिना पैड पर लगती है तो उसे एलबीडब्ल्यू आउट दिया जा सकता है. लेकिन यदि गेंद लेग स्टंप की लाइन के बाहर पिच करायी गयी हो तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता है.
यदि गेंद आफस्टंप की लाइन के बाहर बल्लेबाज के पैड पर लगे तो उसे तब भी आउट नहीं दिया जा सकता है. वैसे यह तय अंपायर करता है कि गेंद स्टंप की लाइन में थी या नहीं.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
लेग बाईगेंद जब बल्लेबाज के पैड या हाथ से लगकर जाए और वह उस पर रन बना ले तो वह लेग बाई कहलाता है.लीडिंग एज या बाहरी किनारालीडिंग एज या बाहरी किनारा, बाहर निकली गेंद जो बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर या स्लिप के क्षेत्ररक्षकों के पास चली जाती है.लेग स्पिनलेग स्पिन या लेग ब्रेक-स्पिन गेंदबाज की ऐसी गेंद जो दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये लेग से आफ की तरफ टर्न करती है.लैपस्वीप शाट के लिये उपयोग किया जाने वाला एक अन्य शब्द.
