मेह यानी बारिश के कारण कई बार एकदिवसीय मैचों में खेल बाधित होता है.
विस्तार
ऐसे मैचों का परिणाम तय करने के लिए यह प्रणाली गणितज्ञ फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुइस ने बनाई. उन्हीं के नाम पर इस पद्वति का नाम रखा गया. इसका इस्तेमाल सीमित ओवरों के मैचों में किया जाता है. 2014 के बाद से इसमें सांख्यिकीविद स्टीवन स्टर्न के सुधार जुड़े और अब इसे डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) प्रणाली कहा जाता है.
