बल्लेबाज का औसत उसके कुल रनों को वह जितनी बार आउट हुआ उनसे विभाजित करके निकाला जाता है.
विस्तार
जैसे यदि किसी बल्लेबाज ने 22 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 800 रन बनाये हों तो उसका औसत 40 होगा. टेस्ट क्रिकेट में 40 से अधिक का औसत अच्छा माना जाता है. सर डान ब्रैडमैन का औसत 99.96 था.
गेंदबाज का औसत निकालने के लिये उसने जितने रन दिये हैं उनमें उसके कुल विकेटों से भाग दिया जाता है. जैसे किसी बल्लेबाज ने 1000 रन देकर 40 विकेट लिये हैं तो उसका औसत 25 होगा. केवल दिग्गज गेंदबाज ही 25 से कम का औसत हासिल कर पाते हैं.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
योगकोई भी जितने रन बनाती है उसे उसके कुल रनों को योग या एग्रीगेट कहा जाता है.एग्रीकल्चरल शाटइस शाट को खेलने के लिये खास तकनीक की जरूरत नहीं पड़ती है और उसे गेंद की लाइन के एक्रास खेला जाता है.कृत्रिम पिचकृत्रिम पिच यानी आर्टिफिशिल पिच- इस तरह की पिचें पहले अधिक उपयोग में लायी जाती थीं.आस्किंग रेटकिसी टीम को जीत के लिये प्रति ओवर जितने रन चाहिए होते हैं उसे आस्किंग रेट कहते हैं.
