SANGOPANG

बाउंड्री

Boundary · खेल

क्रिकेट शब्दखेल
SANGOPANG ज्ञानकोष🏏 क्रिकेट शब्दावली का हिस्सा →
सार

बाउंड्री क्रिकेट मैदान की सीमा रेखा.

विस्तार

बल्लेबाज को चौके या छक्के के लिये गेंद को बाउंड्री पार ही भेजना पड़ता है. इसलिए कहा भी जाता है कि अमुक बल्लेबाज के खाते में इतनी बाउंड्री शामिल हैं. बाउंड्री अमूमन 70 गज की होती है. यह वैसे कम से कम 60 गज की होनी चाहिए. क्रिकेट में 1860 से पहले बाउंड्री का प्रचलन नहीं था.

उससे पहले प्रत्येक शाट पर रन लेना पड़ता था. अब यदि गेंद बाउंड्री पार हो जाती तो इसके चार रन माने जाते हैं. तब यह मायने नहीं रखता कि इस बीच बल्लेबाजों ने कितने रन दौड़कर लिये. अगर गेंद सीधे बाउंड्री पार चली जाती है तो वह छक्का होता है और उसके छह रन मिलते हैं.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

boundaryसीमारेखाक्रिकेट मैदान की बाउंड्रीboundary in cricket

जुड़े विषय

🛡️ Sangopang ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!