SANGOPANG

कॉल (आवाज)

Call · खेल

क्रिकेट शब्दखेल
SANGOPANG ज्ञानकोष🏏 क्रिकेट शब्दावली का हिस्सा →
सार

जब बल्लेबाज अपने साथी बल्लेबाज को रन के लिये बुलाता है.

विस्तार

अमूमन नान स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बल्लेबाज रन के लिये आवाज लगाता है क्योंकि उसे गेंद का सही पता होता है. यदि गेंद सीधे आगे जा रही हो तो स्ट्राइकर रन के लिये आवाज देता है. अक्सर इसके लिये हां (यस), नहीं (नो) या अभी रुको (वेट) का उपयोग किया जाता है.

क्षेत्ररक्षण करते समय भी हवा में लहराता कैच लेने के लिये फील्डर आवाज लगाते हैं. इसके लिये वह मेरा कैच या माइन कहते हैं ताकि किसी दूसरे फील्डर से न टकरा जाएं.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

कॉलcall

जुड़े विषय

🛡️ Sangopang ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!