SANGOPANG

हिंदी के कवि

Hindi poets

सार और मुख्य बातेंअक्षर से खोजेंहर एक पर पूरी जानकारी
SANGOPANG ज्ञानकोष

हिंदी कविता के प्रमुख कवि और कवयित्रियां: महादेवी वर्मा, निराला, पंत और प्रसाद से लेकर नागार्जुन, केदारनाथ सिंह और आज के कवियों तक, उनका जीवन, प्रमुख कृतियां और सम्मान.

अंकुर मिश्रAnkur Mishra
युवा कवि अंकुर मिश्र का जन्म 13 जुलाई 1980 को हुआ.
अजित कुमारAjit Kumar
हिन्दी के चर्चित कवि अजित कुमार का जन्म नौ जून 1933 को उत्तरप्रदेश के लखनऊ शहर में हुआ.
अदम गोंडवीAdam Gondvi
22 अक्तूबर 1947 को परसपुर (गोंडा) के आटा ग्राम में अदम गोंडवी का जन्म हुआ था.
अनामिकाAnamika
चर्चित कवयित्री अनामिका का जन्म 17 अगस्त 1961 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में हुआ.
अनुज लुगुनAnuj Lugun
युवा कवि अनुज लुगुन का जन्म 10 जनवरी 1986 को हुआ था.वे सिमडेगा जिले के जलडेगा पहान टोली के हैं.
अरुण कमलArun Kamal
वरिष्ठ कवि अरुण कमल का जन्म 15 फरवरी 1954 को बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज में हुआ था.
आलोक धन्वाAlok Dhanwa
गोली दागो पोस्टर, जनता का आदमी, कपड़े के जूते और ब्रूनों की बेटियां जैसी लंबी कविताओं से अपनी पहचान बनाने वाले कवि आलोक धन्वा का जन्म 1948 में बिहार के मुंगेर जनपद में हुआ था.
कीर्ति चौधरीKirti Chaudhary
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नईमपुर गांव में 1 जनवरी, 1934 को कीर्ति चौधरी का जन्म हुआ था.
कुमार अंबुजKumar Ambuj
कुमार अंबुज का जन्म 13 अप्रैल 1957 को मध्यप्रदेश के गुना जिले में हुआ.
केदारनाथ अग्रवालKedarnath Agarwal
केदारनाथ अग्रवाल का जन्म एक अप्रैल 1911 को उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के कमासिन गांव में हुआ था.
केदारनाथ सिंहKedarnath Singh
केदारनाथ सिंह का जन्म 1934 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चकिया गांव में हुआ था.
चंद्रकांत देवतालेChandrakant Devtale
चंद्रकांत देवताले का जन्म सात नवंबर 1936 को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में हुआ.
जयशंकर प्रसादJaishankar Prasad
महाकवि जयशंकर प्रसाद का जन्म 30 जनवरी 1890 को वाराणसी उत्तर प्रदेश में हुआ था.
जानकीवल्लभ शास्त्रीJanaki Vallabh Shastri
छायावादोत्तर काल के कवि जानकीवल्लभ शास्त्री का जन्म 1916 में गया,बिहार के मैगरा ग्राम में हुआ था.
त्रिलोचन शास्त्रीTrilochan Shastri
कविवर त्रिलोचन शास्त्री का जन्म 20 अगस्त 1917 को चिरानीपट्टी, कटघरा पट्टी, जिला सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था.
नरेश मेहताNaresh Mehta
कविवर नरेश मेहता का जन्म 15 फरवरी 1922 को मध्य प्रदेश, मालवा के शाजापुर कस्बे में हुआ था.
नरेश सक्सेनाNaresh Saxena
वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना का जन्म 16 जनवरी 1939 को ग्वालियर, मध्यप्रदेश में हुआ.
नीलाभNeelabh
कवि, अनुवादक नीलाभ का जन्म 16 अगस्त 1945 को मुंबई,महाराष्ट्र में हुआ.
बाबा नागार्जुनNagarjun
प्रगतिशील कवि व उपन्यासकार बाबा नागार्जुन का जन्म 1911 की ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन बिहार, दरभंगा जिले के तरौनी ग्राम में हुआ था.
महादेवी वर्माMahadevi Verma
छायावाद के चार स्तंभों में एक कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ.
मिथिलेश श्रीवास्तवMithilesh Srivastava
चर्चित कवि मिथिलेश श्रीवास्तव का जन्म 25 जनवरी 1958 को बिहार के गोपाल गंज जिले के हरपुरटेंगराही गांव में हुआ.
रामदरश मिश्रRamdarash Mishra
हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार रामदरश मिश्र का जन्म 15 अगस्त 1924 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के डुमरी गांव में हुआ.
शमशेर बहादुर सिंहShamsher Bahadur Singh
शमशेर बहादुर सिंह का जन्म 13 जनवरी 1911 को देहरादून में हुआ था.
संजय कुंदनSanjay Kundan
युवा कवि संजय कुंदन का जन्म 7 दिसंबर 1969 को बिहार के पटना जिले में हुआ.
सुमित्रानंदन पंतSumitranandan Pant
छायावाद के चार मुख्य स्तंभों में एक महाकवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म अल्मोड़ा जिले के कौसानी ग्राम में 20 मई 1900 को हुआ था.
सूर्यकांत त्रिपाठी निरालाSuryakant Tripathi Nirala
सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' का जन्म 21 फरवरी 1896 को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के महिषादल नामक देशी राज्य में हुआ था.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!