शमशेर बहादुर सिंह का जन्म 13 जनवरी 1911 को देहरादून में हुआ था.
विस्तार
उनका मूल निवास उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर का एलम ग्राम था. उनके पिता का नाम तारीफ सिंह और माता परम देवी थीं. उनकी शिक्षा-दीक्षा देहरादून तथा प्रयाग में हुई. गजानन माधव मुक्तिबोध की तरह ये भी प्रयोगवाद और नई कविता के कवियों में शुमार किए जाते हैं.
कुछ कविताएं (1959), कुछ और कविताएं (1961), चुका भी हूं मैं नहीं (1975), इतने पास अपने (1980), उदिता: अभिव्यक्ति का संघर्ष (1980), बात बोलेगी (1981), काल तुझसे होड़ है मेरी (1988) इनके कविता संग्रह हैं. 1977 में “चुका भी हूं मैं नहीं” के लिये इन्हें साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा जा चुका है.
इसके अलावा इन्हें 'कबीर सम्मान' तुलसी पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है. शमशेर के प्रिय कवि निराला थे. करीब 18 साल की उम्र में शमशेर का विवाह धर्मवती जी से हुआ था.
विवाह के छह साल बाद टीबी से उनकी मृत्यु हो गयी थी.युवा शमशेर पर वाम विचारधारा और प्रगतिशील साहित्य का स्पष्ट प्रभाव था. अपनी एक कविता में वे लिखते भी हैं - 'वाम-वाम दिशा समय साम्यवादी'.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
