22 अक्तूबर 1947 को परसपुर (गोंडा) के आटा ग्राम में अदम गोंडवी का जन्म हुआ था.
विस्तार
उनकी मां का नाम श्रीमती मांडवी सिंह व पिता देवी कलि सिंह थे. बचपन में उनका नाम रामनाथ सिंह था. अदम कबीर की परंपरा के जनगीतकार हैं. धोती-कुर्ता वाले गंवई वेश-भूषा में जब वे अपने गीतों का पाठ करने उतरते थे तो फिर मुकाबले में अच्छे-अच्छे कवि सामने नहीं टिक पाते थे.
अदम की शायरी में आम जन का सुख-दुख अपनी विडंबनाओं के साथ अभिव्यक्त होता है. वह वाह और आह करने वाली शायरी नहीं है. उनकी गजलें रुलाती हैं, आक्रोशित करती हैं और कहीं न कहीं हमें खुद भी शर्मसार होने को मजबूर करती हैं. उनकी प्रमुख कृतियों में धरती की सतह पर व समय से मुठभेड है.
18 दिसंबर 2011 को उनका निधन हुआ.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
