SANGOPANG

जानकीवल्लभ शास्त्री

Janaki Vallabh Shastri · साहित्य व संस्कृति

व्यक्ति · साहित्यकारसाहित्य व संस्कृति
सार

छायावादोत्तर काल के कवि जानकीवल्लभ शास्त्री का जन्म 1916 में गया,बिहार के मैगरा ग्राम में हुआ था.

विस्तार

प्रारंभ में उन्होंने संस्कृत में कविताएं लिखीं. फिर महाकवि निराला की प्रेरणा से हिंदी में आए. उन्होंने अधिकांशत: छंदबद्ध काव्य-कथाएं लिखीं हैं. 'गाथा` उनकी काव्यकथाओं का संकलन है.कुछ काव्य-नाटकों की भी उन्होंने रचना की. 'राधा` उनका महाकाव्य है.

परंतु शास्त्री की सृजनात्मक प्रतिभा अपने सर्वोत्तम रूप में उनके गीतों और गजलों में प्रकट होती है- रूप-अरूप, तीर तरंग, शिवा, मेघ-गीत, अवंतिका, कानन, अर्पण आदि इनके मुख्य काव्य संग्रह हैं. इन्हें राजेन्द्र शिखर सम्मान, भारत-भारती, शिवपूजन सहाय सम्मान ' आदि से सम्मानित किया जा चुका है.

इसके अलावे इन्हें साहित्य वाचस्पति, 'विद्यासागर, 'काव्य-धुरीण तथा 'साहित्य मनीषी आदि उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है. 2010 में उन्होंने भारत सरकार का पद्मश्री सम्मान ठुकरा दिया था.उनका निधन सात अप्रैल 2011 को हुआ था.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Janaki Vallabh Shastrijanki vallabh shastriतीर तरंगराधा महाकाव्यरूप-अरूप

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!