SANGOPANG

अनामिका

Anamika · साहित्य व संस्कृति

व्यक्ति · साहित्यकारसाहित्य व संस्कृति
सार

चर्चित कवयित्री अनामिका का जन्म 17 अगस्त 1961 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में हुआ.

विस्तार

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एमए, पी.एचडी. और डी0 लिट् किया है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाई. उनके मुख्य कविता संग्रह हैं - गलत पते की चिटठी, बीजाक्षर, अनुष्टुप, अब भी वसंत को तुम्हारी जरूरत है, दूब-धान आदि. उनकी कविताओं के रूसी भाषा में अनुवाद हुए हैं.

उन्हें राष्ट्रभाषा परिषद् पुरस्कार, भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार, गिरिजाकुमार माथुर पुरस्कार, ऋतुराज सम्मान द्विजदेव सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान और पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

उनकी अन्य पुस्तकें हैं- पोस्ट-एलियट पोएट्री : अ वोएज फ्रॉम कॉन्फ्लिक्ट टु आइसोलेशन (आलोचना), डन क्रिटिसिज्म डाउन द एजेज (आलोचना), ट्रीटमेंट ऑफ लव ऐण्ड डेथ इन पोस्टवार अमेरिकन विमेन पोएट्स (आलोचना), समकालीन अंग्रेजी कविता (अनुवाद), पर कौन सुनेगा (उपन्यास). मन कृष्ण : मन अर्जुन (उपन्यास), प्रतिनायक (कथा संग्रह).

2020 में कविता संग्रह “टोकरी में दिगंत” के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला. हिंदी कविता के लिए यह पुरस्कार पाने वाली वह पहली कवयित्री हैं.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Anamikaanamika poetमन कृष्ण मन अर्जुनप्रतिनायकगलत पते की चिट्ठी

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!