कवि, अनुवादक नीलाभ का जन्म 16 अगस्त 1945 को मुंबई,महाराष्ट्र में हुआ.
विस्तार
वे मूलत: इलाहाबाद के निवासी हैं और बाद में दिल्ली में बस गए. एम. ए. तक की उनकी पढाई- लिखाई इलाहबाद से हुई. 1980 में बीबीसी की विदेश प्रसारण सेवा में प्रोड्यूसर हुए और चार साल तक लंदन में रह काम किया. लंदन के अनुभवों पर उन्होंने लंदन डायरी सीरिज में 24 कविताएं लिखीं.
नीलाभ ने जीवनानन्द दास, सुकान्त भट्टाचार्य, एजरा पाउण्ड, ब्रेष्ट, ताद्युश रोजश्विच, नाजिम हिकमत, अरनेस्तो कादेनाल, निकानोर पार्रा और पाब्लो नेरूदा की कविताओं का भी अनुवाद किया है. अरुंधति राय के उपन्यास 'गॉड आफ स्माल थिंग्स' और लेर्मोन्तोव के उपन्यास का 'हमारे युग का एक नायक' नाम से अनुवाद किया है.
रंगमंच, टेलीविजन, रेडियो, पत्रकारिता, फि्ल्म, ध्वनि-प्रकाश कार्यक्रमों तथा नृत्य-नाटिकाओं के लिए पटकथाए व आलेख लिखे हैं. 23 जुलाई 2016 को उनका निधन हुआ.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
