वरिष्ठ कवि अरुण कमल का जन्म 15 फरवरी 1954 को बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज में हुआ था.
विस्तार
अपनी केवल धार(1980), सबूत (1989), नए इलाके में (1996), पुतली में संसार (2004) उनकी मुख्य काव्यकृतियां हैं. उनकी दो आलोचना पुस्तकों कविता और समय (1999) और गोलमेज (2009) के अलावे उनके साक्षात्कारों की एक पुस्तक कथोपकथन (2009) भी प्रकाशित हो चुकी है. अरुण की कविताओं का अनुवाद अनेक भाषाओं में हो चुका है.
वियतनामी कवि 'तो हू' की कविताओं और रूसी कवि मायकोवस्की की आत्मकथा का उन्होंने अनुवाद किया है. अरुण कमल को भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार(1980), सोवियत भूमि पुरस्कार(1989), श्रीकांत वर्मा स्मृति पुरस्कार (1990), रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार(1996), शमशेर सम्मान (1997) एवं कविता संग्रह नए इलाके में के लिए (1998) के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
