SANGOPANG

अंकुर मिश्र

Ankur Mishra · साहित्य व संस्कृति

व्यक्ति · साहित्यकारसाहित्य व संस्कृति
सार

युवा कवि अंकुर मिश्र का जन्म 13 जुलाई 1980 को हुआ.

विस्तार

जन्म से ही वे एक बेचैन प्रतिभा थे. दिल्ली विश्वविद्यालय से 2001 में उन्होंने इतिहास आनर्स किया था. रामजस कालेज में पढते हुए वहां की नाट्य संस्था 'शून्य' के वे अध्यक्ष थे. कविता और संगीत की ओर उनका झुकाव आरंभ से था चूंकि परिवार में इसके अनुकूल वातावरण था. यूं अपनी रचनात्मक गतिविधियों को वे जाहिर नहीं करते थे.

वह हिंदी और अंग्रेजी में सधी हुई कविताएं लिखते हैं इसका पता उनके परिजनों को उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद उनकी डायरी देखने पर चला. उनकी मृत्यु 20 अगस्त 2001 को हुई. मृत्यु के बाद उनके परिजनों ने उनके नाम पर 'अंकुर मिश्र फाउंडेशन' की स्थापना की जो कविता के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को 'अंकुर मिश्र सम्मान' देता है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Ankur Mishra

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!