SANGOPANG

अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार शब्दावली

Economy and stock market glossary in Hindi

सार और मुख्य बातेंअक्षर से खोजेंहर एक पर पूरी जानकारी
SANGOPANG ज्ञानकोष

अर्थव्यवस्था, बैंकिंग, बजट और शेयर बाजार के जरूरी शब्द आसान हिंदी में: जीडीपी, मुद्रास्फीति, बोनस शेयर, पी/ई अनुपात और बहुत कुछ. हर शब्द पर क्लिक करके पूरी जानकारी देखें.

अंडरराइटर (अभिगोपक)Underwriter
किसी कंपनी के सार्वजनिक निर्गम के समय यह शब्द अंडरराइटर सामने आता है.
अपस्फीति (डिसइन्फ्लेशन)Disinflation
मुद्रास्फीति की दर के घटने को अपस्फीति या विस्फीति (डिसइन्फ्लेशन) कहते हैं.
अवमूल्यनDevaluation
किसी मुद्रा के विनिमय मूल्य अन्य मुद्रा की तुलना में जान-बूझकर कम कर देने को उस मुद्रा का अवमूल्यन कहते हैं.
अवस्फीति (मुद्रा संकुचन)Deflation
अवस्फीति या मुद्रा संकुचन.
अस्थिर शेयरVolatile stocks
अस्थिर या वोलेटाइल शेयरों से आशय उन जिन शेयरों से है जिनकी कीमत में बहुत उतार चढाव आता है.
आईएफएससी कोडIFSC Code
आईएफएससी कोड यानी इंडियन फिनांशल सिस्टम कोड अक्षरों और अंकों से बना 11 अक्षरों का कोड है जो यह बताता है कि अमुक खाता किस बैंक की किस शाखा में है.
आउटकम बजटOutcome budget
भारत में आउटकम बजट की शुरुआत 2005 में हुई.
आरटीजीएसRTGS
आरटीजीएस यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट बड़ी रकम के तुरंत ऑनलाइन लेनदेन की प्रणाली है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक चलाता है.
आर्थिक समीक्षाEconomic Survey
आर्थिक समीक्षा को देश की अर्थव्यवस्था पर बजट पूर्व रिपोर्ट कार्ड भी कहा जा सकता है.
उदारीकरणLiberalisation
उद्योगों में सरकारी नियंत्रण को कम या समाप्त करने की प्रक्रिया को उदारीकरण (liberlization) कहते हैं.
ए.डी. इंडेक्सAdvance-decline index
इस सूचकांक का उपयोग शेयर बाजार की तेजी या मंदी के रुख का पता लगाने के लिए किया जाता है.
एक्टिव शेयरActive stocks
वे शेयर जिनकी शेयर बाजार में नियमित रुप से प्रतिदिन खरीदी-बिक्री होती है, उन्हें एक्टिव शेयर (active stocks) कहलाते हैं.
एनईएफटीNEFT
नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसा भेजने की ऑनलाइन प्रणाली है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक चलाता है.
एफसीएनआर खाताFCNR account
फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट अकाउंट या एफसीएनआर खाता विदेशी मुद्रा में खोला जाने वाला अनिवासी भारतीयों का खाता है.
एलपीओLegal Process Outsourcing
एलपीओ यानी लीगल प्रोसेसिंग आउटसोसिंग.
एस्टेट ड्यूटीEstate duty
किसी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात् उसकी सम्पत्ति के हस्तांतरण के समय उस सम्पत्ति पर लगने वाले कर को एस्टेट ड्यूटी या उत्तराधिकार कर कहते हैं.
कंट्रेरियन निवेशContrarian investing
यानी शेयर बाजार में धारा के विपरीत चलना.
कंट्रेरियन शेयरContrarian stocks
इस श्रेणी में वे शेयर आते हैं जो बाजार के रुख से अलग दिशा में चलते हैं.
कर्ब ट्रेडिंगCurb trading
जब शेयर बाजार में निर्धारित ट्रेडिंग समय के बाद अलग से सौदे होते हैं तो इनको कर्ब ट्रेडिंग कहा जाता है.
केपीओKnowledge Process Outsourcing
आउटसोर्सिंग का सबसे नवीनतम और नालेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग का संक्षिप्त रूप.
क्रेता बाजारBuyer's market
क्रेता बाजार में क्रेता यानी खरीददार की चलती है.
गतिहीन स्फीति (स्टैगफ्लेशन)Stagflation
गतिहीन स्फीति या स्टैगफ्लेशन अर्थव्यवस्था की वह विरोधाभासी स्थिति है, जिसमें मुद्रास्फीति ऊंची होती है, पर आर्थिक वृद्धि दर घट जाती है और बेरोजगारी भी ऊंची रहती है.
ग्रे मार्केटGrey market
ये सौदे भी अनाधिकृत होते हैं.
जेंडर बजटिंगGender budgeting
बजट में महिला सशक्तिकरण तथा शिशु कल्याण के लिये किये जाने वाले धन आवंटन के उल्लेखन को जेंडर बजटिंग कहा जाता है.
टैरिफTariff
आयात होने वाले माल पर किसी देश द्वारा लगाए गए कर को टैरिफ या सीमा शुल्क कहा जाता है.
डिफेंसिव शेयरDefensive stocks
जिन शेयरों के मूल्यों में भारी उतार-चढ़ाव नहीं होते हैं, उनको डिफेंसिव शेयर कहा जाता है.
तरजीही शेयरPreference shares
उन शेयर को वरीय/तरजीही/पूर्वाधिकार शेयर कहा जाता है, जिनको सामान्यत: दो तरह की तरजीही या वरीयता होती है.
तेजड़िया और मंदड़ियाBulls and bears
शेयर बाजार के हालात बताते समय इन शब्दों का प्राय इस्तेमाल होता है.
धारक ऋणपत्रBearer debenture
धारक ऋणपत्र या बेरर/बियरर डिबेंचर का हस्तांतरण केवल सुपुर्दगी से हो जाता है.
निजीकरणPrivatisation
सार्वजनिक क्षेत्र में पूंजी या प्रबंधन या दोनों में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाना या उन्हें निजी क्षेत्र को सौंप देना निजीकरण (privatization) कहलाता है.
निष्पादन बजटPerformance budget
बजट का वह रूप, जो खर्च के साथ उसके नतीजों पर भी जोर देता है.
परिवर्तनशील ऋणपत्रConvertible debenture
इन ऋण पत्र में कंपनी धारकों को विकल्प देती हैं कि वे किसी निश्चित अवधि के अंदर अपने ऋण पत्र को कंपनी के शेयर में बदलवा सकते हैं.
पारंपरिक बजटTraditional budget
आम बज ट का शुरुआती रूप जिसमें अर्थव्यवस्था में खर्च किये जाने वाले धन का उल्लेख तो होता है पर यह नहीं जिक्र होता कि इस खर्च से क्या परिणाम सामने आयेगा.
पूंजी पर्याप्तता अनुपातCapital Adequacy Ratio
पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) किसी बैंक की अपनी पूंजी और उसकी जोखिम वाली परिसंपत्तियों, जैसे दिए गए कर्ज, का अनुपात है.
प्रत्याभूत ऋणपत्रSecured debenture
प्रत्याभूत ऋणपत्र या सिक्योरड डिबेंचर ऐसे ऋणपत्रों या हुंडियों में जारी करने वाली कंपनी की संपत्ति में प्रभाव होता है.
प्राइमरी गोल्डPrimary gold
प्राइमरी गोल्ड यानी खरा सोना.
फ्लोटिंग स्टॉकFloating stock
किसी कंपनी की चुकता पूंजी का खरीद-बिक्री के लिए उपलब्ध रहने वाला भाग फ्लोटिंग स्टॉक कहलाता है.
बदलाBadla
जब कोई दलाल भविष्य के लिये सौदा करता है, लेकिन भविष्य की तिथि पर सौदा पूरा न करके आगे खिसकाता रहता है तो इस काम के लिए उसे जो शुल्क देने पड़ते हैं उसे बदला कहा जाता है.
बफर स्टॉकBuffer stock
आपात स्थिति में किसी वस्तु की कमी को पूरा करने के लिए वस्तु का स्टॉक तैयार करने को बफर स्टॉक कहते हैं.
बूम (आर्थिक तेजी)Boom
अर्थव्यवस्था में बूम यानी उछाल तब आता है, जब आर्थिक गतिविधियों में तेजी आती है, मांग बढ़ती है और आर्थिक विकास दर भी ऊपर जाती है.
बोनस शेयरBonus shares
जब कोई कंपनी अपने लाभ में से रखे नये रिजर्व को शेयर के रूप में वर्तमान शेयर धारकों को आनुपातिक रूप से बांटती है तो इसे बोनस शेयर कहा जाता है.
ब्रिज लोनBridge loan
आमतौर पर कंपनियां कर्ज का स्थाई बंदोबस्त होने तक धन की फौरी व्यवस्था ब्रिज लोन के जरिए ही करती हैं.
ब्लो आउटBlow out
जब कोई कंपनी नया इश्यू जारी करती है और उसका सब्सक्रिप्शन पहले ही दिन पूरा होकर बंद हो जाता है तो उसे ब्लोआऊट या आऊट ऑफ विंडो कहा जाता है.
भारत-इंडिया डिवाइडBharat-India divide
देश के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बढती खाई को ही भारत इंडिया डिवाइड कहा जाता है.
भुगतान संतुलनBalance of payments
भुगतान संतुलन किसी देश और बाकी दुनिया के बीच एक तय अवधि में हुए सभी आर्थिक लेनदेन का लेखा-जोखा है.
भेदिया कारोबारInsider trading
भेदिया कारोबार या इनसाइडर ट्रेडिंग का मतलब है किसी कंपनी की ऐसी गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल करके उसके शेयर खरीदना या बेचना, जो अभी सार्वजनिक नहीं हुई है.
मिश्रित अर्थव्यवस्थाMixed economy
मिश्रित अर्थव्यवस्था यानी ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें निजी तथा सरकारी दोनों क्षेत्रों का सह अस्तित्व हो.
मुद्रा की फ्लोटिंगFloating of currency
फ्लोटिंग आफ करंसी का मतलब किसी मुद्रा की विनिमय दर को स्वतंत्र छोड़ देना है.
मुद्रास्फीतिInflation
मुद्रा प्रसार या मुद्रा स्फीति वह स्थिति है जिससे मुद्रा का मूल्य गिरता है और कीमतें बढती हैं.
मूल्य-आय अनुपात (पी/ई)Price-to-earnings ratio
मूल्य- आय अनुपात (price-to-earnings ratio) किसी कंपनी विशेष के मौजूदा शेयर मूल्य तथा उसकी प्रति शेयर आय का मूल्य अनुपात ही पीई अनुपात कहलाता है.
राइट्स शेयरRights shares
किसी कंपनी के जारी नये शेयर खरीदने का पहला अधिकार वर्तमान शेयरधारक का होता है.
राष्ट्रीय आयNational income
राष्ट्रीय आय से तात्पर्य अर्थव्यवस्था द्वारा पूरे साल में उत्पादित अंतिम वस्तुओं व सेवाओं के शुद्ध मूल्य का जोड़.
रिफ्लेशनReflation
रिफ्लेशन वह आर्थिक नीति है, जिसके तहत सरकार या केंद्रीय बैंक मंदी या अवस्फीति के बाद अर्थव्यवस्था में मांग और उत्पादन बढ़ाने के कदम उठाते हैं.
लार्ज टैक्सपेयर यूनिट (एलटीयू)Large Taxpayer Unit
यह बड़ी कंपनियों द्वारा कर जमा कराने की व्यवस्था है.
विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांडForeign Currency Convertible Bond
विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड या एफसीसीबी किसी कंपनी विशेष की ओर से जारी वे बांड होते हैं जो उसकी घरेलू मुद्रा से इतर मुद्राओं में जारी किए जाते हैं.
विनिवेशDisinvestment
विनिवेश यानी डिसइनवेस्टमेंट, इस शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के किसी उद्यम यानी सरकारी या सार्वजनिक कंपनी की कुछ या पूरी हिस्सेदारी को बेचने के लिए किया जाता है.
विमुद्रीकरणDemonetisation
विमुद्रीकरण के तहत सरकार पुरानी मुद्रा को समाप्त कर देती है और नई मुद्रा चलाती है.
वैश्वीकरणGlobalisation
किसी अर्थव्यवस्था को विश्व-अर्थव्यवस्था से जोड़ने की क्रिया ही वैश्वीकरण (globalization) है.
शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादNet National Product
सकल राष्ट्रीय उत्पाद में से मूल्य ह्रास की राशि घटाने के बाद शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद ज्ञात किया जाता है.
शून्य आधारित बजटZero-based budget
इसे नई शुरुआत करना भी कहा जा सकता है.
शेयरShare
वे दस्तावेज जिनको खरीदकर हम किसी कंपनी के मालिकाना हकदार बन सकते हैं.
शेयर बाजारStock market
आमतौर पर वह स्थान जहां विभिन्न कंपनियों के शेयरों को खरीदा-बेचा जाता है.
शेयर सर्टिफिकेटShare certificate
यह वो प्रमाण पत्र है जो कंपनी के मुहर से शेयरधारक के नाम जारी किया जाता है.
शॉर्ट सेलिंगShort selling
जब कोई निवेशक या दलाल ऐसे शेयर बेचता है जो उसके पास नहीं होते, इस उम्मीद में कि बाद में कीमत गिरने पर उन्हें सस्ते में खरीदकर सौदा पूरा कर लेगा, तो इसे शॉर्ट सेलिंग कहा जाता है.
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)Gross Domestic Product
सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी किसी देश में तय अवधि, आमतौर पर एक साल में पैदा हुई सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल बाजार मूल्य है.
सकल राष्ट्रीय उत्पाद (जीएनपी)Gross National Product
सकल राष्ट्रीय उत्पाद का इस्तेमाल भी राष्ट्रीय आय लेखांकन में किया जाता है.
सेंसेक्सSensex
सेंसेक्स बम्बई स्टाक एक्सचेन्ज का एक शेयर मूल्य सूचकांक है.
स्टैगStag
स्टैग उन व्यक्तियों/निवेशकों को कहते हैं जो नई कंपनियों के निर्गमों में बड़ी संख्या में शेयरों के लिए आवेदन करते हैं.
स्वर्ण मानGold standard
जब किसी देश की मुख्य मुद्रा को स्वर्ण में बदलते हैं या मुद्रा के मूल्य की गणना सोने में की जाती है, तब इस मौद्रिक व्यवस्था को स्वर्ण मान (gold standard) कहते हैं.
हंग अपHung up
जब किसी शेयर का भाव किसी निवेशक के खरीदे गए भाव से काफी नीचे चला जाता है तथा ऐसी स्थिति में अधिक घाटा उठाकर शेयर बेचने के बदले वह निवेशक भविष्य में उसके भाव बढने की आशा में अपने शेयरों को रखता है तो ऐसी स्थिति को हंग अप कहा जाता है.
हायर एंड फायरHire and fire
कंपनियों या औद्योगिक घरानों द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार मजदूरों को काम पर रखने और निकाल देने का अधिकार.
हीनार्थ प्रबंधनDeficit financing
हीनार्थ प्रबंधन यानी घाटे की वित्त व्यवस्था या डेफिसिट फिनांसिंग (Deficit Financing).

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!