मुद्रा प्रसार या मुद्रा स्फीति वह स्थिति है जिससे मुद्रा का मूल्य गिरता है और कीमतें बढती हैं.
विस्तार
आर्थिक दृष्टि से सीमित व नियंत्रित मुद्रा स्फीति अल्प-विकसित अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक होती है, क्योंकि इससे उत्पादन में बढ़ोतरी को प्रोत्साहन मिलता है. एक तय सीमा से अधिक मुद्रा स्फीति हानिकारक है. हमारे यहां मुद्रास्फीति पर काबू पाने या नजर रखने का काम मुख्यत: भारतीय रिजर्व बैंक करता है.
2016 से रिजर्व बैंक के लिए खुदरा मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर-नीचे की गुंजाइश के साथ) पर रखने का लक्ष्य तय है.
परखें: परीक्षा जैसे सवाल
महंगाई (मुद्रास्फीति) का अर्थ क्या है?
मुद्रास्फीति का सामान्य अर्थ क्या है?
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
प्राइमरी गोल्डप्राइमरी गोल्ड यानी खरा सोना.स्वर्ण मानजब किसी देश की मुख्य मुद्रा को स्वर्ण में बदलते हैं या मुद्रा के मूल्य की गणना सोने में की जाती है, तब इस मौद्रिक व्यवस्था को स्वर्ण मान (gold standard) कहते हैं.गतिहीन स्फीति (स्टैगफ्लेशन)गतिहीन स्फीति या स्टैगफ्लेशन अर्थव्यवस्था की वह विरोधाभासी स्थिति है, जिसमें मुद्रास्फीति ऊंची होती है, पर आर्थिक वृद्धि दर घट जाती है और बेरोजगारी भी ऊंची रहती है.एस्टेट ड्यूटीकिसी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात् उसकी सम्पत्ति के हस्तांतरण के समय उस सम्पत्ति पर लगने वाले कर को एस्टेट ड्यूटी या उत्तराधिकार कर कहते हैं.
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
