SANGOPANG

एफसीएनआर खाता

FCNR account · अर्थव्यवस्था

शब्दअर्थव्यवस्था
सार

फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट अकाउंट या एफसीएनआर खाता विदेशी मुद्रा में खोला जाने वाला अनिवासी भारतीयों का खाता है.

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय बैंकों को एक नवम्बर, 1975 से इस प्रकार के खाते खोलने की अनुमति दी. इस प्रकार के जमा खाते कुछ चुनी हुई परिवर्तनशील मुद्राओं में खोले जाते है. जिस मुद्रा में खाता रखा जाता है, ब्याज उसी मुद्रा में अदा किया जाता है. ऐसे खातों की ब्याज पर भारतीय आयकर नहीं लगता.

जिन मुद्राओं में ये खाते खोले जा सकते हैं उनमें यूरो, डालर, जापानी येन, पौंड व आस्ट्रेलियाई डालर भी है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

FCNR accountएफसीएनआर खाता क्या हैविदेशी मुद्रा प्रवासी खाताविदेशी मुद्रा अनिवासी खाता

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!