स्टैग उन व्यक्तियों/निवेशकों को कहते हैं जो नई कंपनियों के निर्गमों में बड़ी संख्या में शेयरों के लिए आवेदन करते हैं.
विस्तार
उन्हें उम्मीद रहती है कि जिन व्यक्तियों को शेयर नहीं मिलेंगे तो वे इन शेयरों को बढ़ते मूल्य पर खरीदने को तैयार हो जाएंगे. यह व्यक्ति केवल आवेदन पत्र की राशि भेजते हैं और शेयर आवंटित होते ही बेच देते हैं.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
बदलाजब कोई दलाल भविष्य के लिये सौदा करता है, लेकिन भविष्य की तिथि पर सौदा पूरा न करके आगे खिसकाता रहता है तो इस काम के लिए उसे जो शुल्क देने पड़ते हैं उसे बदला कहा जाता है.कर्ब ट्रेडिंगजब शेयर बाजार में निर्धारित ट्रेडिंग समय के बाद अलग से सौदे होते हैं तो इनको कर्ब ट्रेडिंग कहा जाता है.अस्थिर शेयरअस्थिर या वोलेटाइल शेयरों से आशय उन जिन शेयरों से है जिनकी कीमत में बहुत उतार चढाव आता है.भेदिया कारोबारभेदिया कारोबार या इनसाइडर ट्रेडिंग का मतलब है किसी कंपनी की ऐसी गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल करके उसके शेयर खरीदना या बेचना, जो अभी सार्वजनिक नहीं हुई है.
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
