SANGOPANG

आर्थिक समीक्षा

Economic Survey · अर्थव्यवस्था

शब्दअर्थव्यवस्था
सार

आर्थिक समीक्षा को देश की अर्थव्यवस्था पर बजट पूर्व रिपोर्ट कार्ड भी कहा जा सकता है.

विस्तार

हर साल आम बजट से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय वित्तमंत्री इसे संसद में पेश करते हैं. इसमें देश की वित्तीय स्थिति के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों के निष्पादन तथा संभावनाएं, अनुमान होते हैं.

रिपोर्ट में देश की वित्तीय स्थिति का पूरा लेखा जोखा होता है साथ ही इसमें यह भी सुझाया जाता है कि हालात को और बेहतर बनाने तथा आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए क्या और कदम उठाए जा सकते हैं. इसमें अलग अलग अध्याय या खंड होते हैं और शुरुआत ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति तथा परिदृश्य’ से होती है.

पुस्तकाकार यह रपट वित्त मंत्रालय का आर्थिक कार्य विभाग तैयार करता है. इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, भारतीय रिजर्व बैंक तथा एक्जिम बैंक से मिली जानकारी शामिल होती है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Economic Surveyभारत सरकार की आर्थिक समीक्षा

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!