अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लेने वाले नरेंद्र हिरवानी (narendar hirwani) का भारतीय क्रिकेट में किसी धूमकेतु की तरह उदय हुआ लेकिन वह लंबे समय तक अपना एक जैसा प्रदर्शन बरकरार नहीं रख पाये.
विस्तार
लेग स्पिनर हिरवानी ने जनवरी 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में जब अपना पहला टेस्ट मैच खेला तो कोई उन्हें नहीं जानता था लेकिन चार दिन बाद वह राष्ट्रीय नायक बन गये थे. उन्होंने दोनों पारियों में आठ. आठ और मैच में कुल 136 रन देकर 16 विकेट लिये थे. भारत ने यह मैच आसानी से जीत लिया था.
इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच में 20 विकेट लिये जिससे चार मैचों में उनके विकेटों की संख्या 36 पहुंच गयी थी. गोरखपुर में 18 अक्तूबर 1968 को जन्में हिरवानी अपनी गुगली का आगे ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाये. इसके बाद उन्होंने जो 13 टेस्ट मैच खेले उनमें वह केवल 30 विकेट ही ले पाये.
इस तरह से हिरवानी के नाम पर 17 टेस्ट मैच में 66 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने 18 एकदिवसीय मैचों में 23 विकेट और 167 प्रथम श्रेणी मैचों में 732 विकेट हासिल किये. उन्हें 2008 में राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया था.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
