SANGOPANG

मदनलाल

Madan Lal · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

मध्यम गति के गेंदबाज मदनलाल (madan lal) बेहतरीन एक्शन से गेंदबाजी किया करते थे.

विस्तार

उन्होंने 1974 में वारसेस्टरशर के खिलाफ सात विकेट लिये जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला. उन्होंने 1981 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभायी थी. मदनलाल ने अपनी स्विंग से दूसरी पारी में 23 रन देकर पांच विकेट लिये थे.

वह निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज थे. उन्होंने 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलूर टेस्ट मैच में 74 रन की पारी खेलकर भारत की हार टाली थी. मदनलाल ने विश्व कप 1983 में भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी थी. मदनलाल ने 39 टेस्ट मैच में 1042 रन बनाये और 71 विकेट लिये.

एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 73 विकेट हासिल किये. मदनलाल ने प्रथम श्रेणी में दस हजार से अधिक रन बनाये और 600 से अधिक विकेट लिए. वे बाद में भारतीय टीम के कोच और चयनकर्ता भी रहे.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Madan Lalमदन लाल

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!