SANGOPANG

आशीष नेहरा

Ashish Nehra · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

बायें हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के पास तेजी और एक्यूरेसी दोनों थी.

विस्तार

वह गेंद को विकेट के दोनों तरफ मूव करा देते थे और उनकी लेट इनस्विंगर बेहद खतरनाक होती थी. उन्होंने जिम्बाब्वे के 2001 के दौर में प्रभावशाली गेंदबाजी की. विश्व कप 2003 में उन्होंने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया था.

लेकिन लगातार चोटिल रहने और फार्म गड़बड़ाने के कारण वह कभी भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाये. 29 अप्रैल 1979 को दिल्ली में जन्में नेहरा ने 17 टेस्ट मैच में 44 विकेट लिये. उनके नाम पर 120 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 157 विकेट दर्ज हैं. नवंबर 2017 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया.

बाद में उनकी कोचिंग में गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल खिताब जीता.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Ashish Nehranehra

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!