केवल पांच फुट चार इंच लंबे रमाकांत देसाई (ramakant desai) तेज गेंदबाज थे.
विस्तार
उन्होंने रणजी ट्राफी के अपने पहले सत्र में ही 11. 10 की औसत से 50 विकेट लिये और फिर 1959 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में एकमात्र पारी में 49 ओवर करके 169 रन देकर चार विकेट हासिल किये. इस स्विंग गेंदबाज ने भारत की बेजान पिचों पर फिर कई वर्षों तक नयी गेंद संभाली.
उन्होंने 1959 में इंग्लैंड दौरे में लाडर्स में इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को थर्रा कर रख दिया था जिसके लिये विजडन ने भी उनकी तारीफ की थी. बीस जून 1939 को मुंबई में जन्में देसाई ने 28 टेस्ट मैच में 74 विकेट और 150 प्रथम श्रेणी मैचों में 468 विकेट लिये.
उन्हें 1996 में राष्ट्रीय चयनसमिति का अध्यक्ष बनाया गया था. इसी दौर में सचिन तेंदुलकर पहली बार कप्तान बने और देसाई के रहते हुए ही उन्हें इस पद से हटाया भी गया. 27 अप्रैल 1998 को मुंबई के एक अस्पताल में दिल के आपरेशन की अपनी बारी का इंतजार करते हुए उनका निधन हो गया था.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
