तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत का जन्म छह फरवरी 1983 को कोटामंगलम केरल में हुआ.
विस्तार
अपने साइड आन एक्शन और तेजी से 2005 में चैलेंजर ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने श्रीसंत अपने तीखे व्यवहार के कारण भी काफी चर्चा में रहे. यही आक्रामकता उनकी गेंदबाजी में भी दिखती रही. श्रीसंत ने जून 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा में लगातार ओवरों में रामनरेश सरवन और ब्रायन लारा को आउट किया.
इसके बाद जमैका में पांच विकेट लेकर उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी. उसी साल जोहानिसबर्ग में उन्होंने पहली पारी में 40 रन देकर पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर भारत को जीत दिलायी और मैन आफ द मैच बने थे.
आईपीएल के पहले सत्र में हालांकि हरभजन सिंह के साथ विवाद के कारण वह चर्चा में रहे. इसके अलावा चोटों के कारण भी वह टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं. श्रीसंत ने 27 टेस्ट मैच में 87 और 53 वनडे में 75 विकेट लिए. 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया.
2015 में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें आपराधिक मामले से बरी कर दिया, और 2019 में प्रतिबंध घटाकर सात साल कर दिया गया. प्रतिबंध खत्म होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और मार्च 2022 में संन्यास ले लिया.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
