अजित अगरकर (ajit agarkar) को एक समय बल्ले और गेंद से उनके प्रदर्शन को देखते हुए कपिल देव का जवाब माना गया था.
विस्तार
चार दिसंबर 1977 को मुंबई में जन्में अगरकर हालांकि टेस्ट मैचों की तुलना में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अधिक सफल रहे. इस तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार पदार्पण किया और वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने का उस समय का रिकार्ड बनाया. बल्लेबाजी में हालांकि वह कभी कभार ही अच्छा प्रदर्शन कर पाये.
आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार तो बीच में वह लगातार सात पारियों में खाता भी नहीं खोल पाये थे. अगरकर के लिये तेज गेंदबाजों की नयी पौध आने के बाद भारतीय टीम में जगह बनाना मुश्किल हो गया. उन्होंने 26 टेस्ट मैच में 58 विकेट और 191 वनडे मैच में 288 विकेट लिये.
जुलाई 2023 में वह भारतीय टीम की चयन समिति के अध्यक्ष बने.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
