SANGOPANG

विवाह

Vivah (2006) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

मल्टीप्लेक्सों की बढती संख्या और लोकप्रियता के साथ ही हिंदी फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों महानगरों के दर्शकों को ध्यान में रख कर बनानी शुरू कर दी ऐसे में जब राजश्री प्रोडक्शनस ने अरेंज्ड मैरिज के विषय पर आधारित फिल्म “विवाह” को वर्ष 2006 में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया तो फिल्म उद्योग के जानकारों की इसकी सफलता पर संदेह था पर दर्शकों ने फिल्म को हाथों हाथ लिया और फिल्म 2006 की ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इतिहास के सबसे कामयाब फिल्मों में से एक साबित हुई.

प्रदर्शन वर्ष2006
निर्देशकसूरज बड़जात्या
संगीतरवींद्र जैन

विस्तार

फिल्म का निर्देशन किया सूरज बडजात्या ने और निर्माण किया निर्माता त्रयी अजीत कुमार बडजात्या, कमल कुमार बडजात्या और राजकुमार बडजात्या ने. महानगरों में बसने वाली और हॉलीवुड के दीवानी युवा पीढ़ी के लिए “विवाह” एक अनूठा अनुभव थी जिसने उन्हें अपनी संस्कृति, सभ्यता और रिवाजों से परिचित करवाया और बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता की नयी इबारत लिख डाली.

पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाने वाले राजश्री प्रोडक्शनस ने इस बार भी दर्शकों को निराश नहीं किया. फिल्म की कहानी में सगाई और शादी के बीच के समय के खुशनुमा पलों को इतनी खूबसूरती के साथ पेश किया गया की दर्शक इसके दीवाने हो गए.

फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई शाहिद कपूर, अमृत राव, अनुपम खेर, आलोक नाथ, सीमा बिस्वास, समीर सोनी, लता सबरवाल, मनोज जोशी और अमृता प्रकाश ने. फिल्म की कहानी लिखी खुद सूरज बडजात्या ने और संवादों का जिम्मा उठाया आश करन अटल ने. फिल्म का संगीत का जिम्मा संभाला रविन्द्र जैन ने.

फिल्म के गीत बडजात्या की पिछली फिल्मों जितने कामयाब नहीं हुए पर “मुझे हक है”, “दो अनजाने अजनबी” और “हमारी शादी में अभी बाकी है हफ्ते चार” जैसे गीत संगीत प्रेमियों को खूब भाये. “विवाह” ऐसी पहली हिंदी फिल्म थी जिसे इन्टरनेट पर भी प्रदर्शित किया गया और फिल्म ने नेट पर भी खासी कमाई की.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Vivahvivah film

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!