निर्देशक महेश भट्ट, उन चुनिन्दा निर्देशकों में से एक है जो अपनी फिल्मों में बड़े सितारों की बजाय अच्छी कहानी को ज्यादा महत्व देते हैं.
विस्तार
वर्ष 1984 में प्रदर्शित “सारांश” में महेश भट्ट ने एक बुजुर्ग दम्पति और उनकी गर्भवती किरायेदार की मार्मिक कहानी को बेहद खूबसूरती से परदे पर प्रस्तुत किया. फिल्म में कोई जाना माना सितारा नहीं था पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आशातीत सफलता पायी साथ ही साथ आलोचकों और समीक्षकों ने फिल्म को खूब सराहा.
फिल्म के जरिये हिंदी फिल्म उद्योग के एक बेहद प्रतिभावान अभिनेता अनुपम खेर ने अपना फिल्मी कैरियर शुरू किया. फिल्म का निर्माण राजश्री फिल्म्स के बैनर तले ताराचंद बडजात्या ने किया. फिल्म की कहानी लिखी खुद महेश भट्ट ने और संवाद लिखे महेश भट्ट और अमित खन्ना ने स्क्रीनप्ले लिखने में भट्ट का साथ दिया सुजीत सेन ने.
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई अनुपम खेर, रोहिणी हटंगड़ी, सोनी राजदान, मदन जैन, सुहास भालेकर, आलोक नाथ, आकाश खुराना, सुरेश चटवाल और नीलू फुले ने. फिल्म का संगीत दिया अजित वर्मन ने और गीत लिखे वसंत देव ने. फिल्म के गीत “अंधियारा गहराया” के लिए देव को सर्वश्रेष्ठ गीतकार के राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ.
फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ( अनुपम खेर ) समेत तीन फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किये. मॉस्को अंतरष्ट्रीय फिल्म समारोह में “सारांश” के लिए महेश भट्ट को विशेष जूरी पुरस्कार भी मिला.
शानदार कहानी, बेमिसाल अभिनय और कुशल निर्देशन के दम पर “सारांश” हिंदी फिल्म इतिहास की एक यादगार फिल्म बन गई जिसे भुला पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
