दक्षिण भारतीय भाषाओं में कामयाब फिल्मों को हिंदी में बनाने की परम्परा हिंदी फिल्मों में काफी पुरानी है.
विस्तार
वर्ष 1997 में प्रदर्शित निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म “विरासत” भी हिट तमिल फिल्म “थेवर मगन” का हिंदी री मेक थी. प्रियदर्शन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ साथ हिंदी सिने प्रेमी भी इस सृजनशील निर्देशक की प्रतिभा से भली भांति परिचित है.
“विरासत” के जरिये प्रियदर्शन ने दर्शकों को अपने हुनर के एक और नमूना पेश किया. फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की. फिल्म की कहानी कमल हासन ने लिखी और हिंदी संस्करण में कहानी को स्क्रीनप्ले और संवादों का जिम्मा उठाया विनय शुक्ला ने. चर्चित निर्माता द्वय मुशीर- रियाज ने फिल्म का निर्माण किया.
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई अनिल कपूर, तब्बू, पूजा बत्रा ( पहली फिल्म ), अमरीश पुरी, गोविन्द नामदेव, मिलिंद गुणाजी, सत्येन्द्र कपूर, दिलीप धवन, नीरज वोरा, टीकू तलसानिया, सुलभा देशपांडे और रीता भादुड़ी ने. फिल्म का संगीत दिया अन्नू मालिक ने और गीत लिखे जावेद अख्तर ने.
फिल्म का संगीत बेहद कामयाब हुआ और “ढोल बजने लगा”, “पायलें रुनझुन रुनझुन” और “तारें हैं बाराती” जैसे गीत बहुत पसंद किये गए. फिल्म ने फिल्मफेयर पुरस्कारों में अपने नाम का डंका बजाते हुए छह फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किये.
ग्रामीण परिवेश का वास्तविक चित्रण, कसावट भरी पटकथा और शानदार अभिनय, ये सभी खूबियां “विरासत” को एक ऐसी फिल्म बना देती हैं जिसे सिने प्रेमी हमेशा याद रखेंगे.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
