SANGOPANG

ट्रेन टू पाकिस्तान

Train to Pakistan (1998) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

विभाजन की त्रासदी पर लिखे गए खुशवंत सिंह के उपन्यास “ट्रेन टू पाकिस्तान” पर निर्देशिका पामेला रुक्स की इसी नाम से वर्ष 1998 में प्रदर्शित फिल्म “ट्रेन टू पाकिस्तान” एक लाजवाब ऐतिहासिक दस्तावेज है.

प्रदर्शन वर्ष1998
निर्देशकपामेला रूक्स

विस्तार

भारत-पाक विभाजन की हौलनाक तस्वीर प्रस्तुत करती इस फिल्म का निर्माण एन.एफ.डी.सी. और ब्रिटेन के चैनल फोर ने मिल कर किया. फिल्म के निर्माता थे आर.वी. पंडित, रवि गुप्ता और पामेला रुक्स. खुशवंत सिंह के उपन्यास को कहानी का रूप दिया खुद पामेला रुक्स ने.

फिल्म भारत-पाक सीमा पर स्थित एक काल्पनिक गांव मनोमाजरा के सिख नौजवान जग्गा (निर्मल पांडे) और मुस्लिम युवती नूरां (स्मृति मिश्रा की प्रेम कहानी पर आधारित है.

फिल्म के अंत में पेशेवर बदमाश जग्गा अपने प्यार को बचने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे देता है ताकि पाकिस्तान को जाने वाली विस्थापितों की ट्रेन बिना किसी कत्लेआम के उस पार जा सके. फिल्म में निर्मल पांडे, मोहन अगाशे, रजित कपूर, स्मृति मिश्रा, दिव्या दत्ता, मंगल ढिल्लों, परितोष और एम. एस. सथ्यू ने मुख्य भूमिकाएं निभाई.

फिल्म में बाबा बुल्लेशाह, संत कबीर और कवियत्री अमृता प्रीतम की रचनाओं को संगीत से सजाया कुलदीप सिंह ने. पीयूष कनौजिया और तौफीक कुरैशी ने फिल्म का पार्श्वसंगीत दिया. फिल्म को समीक्षकों ने बेहद सराहा. “ट्रेन टू पाकिस्तान” अपने विषय, बेहतरीन निर्देशन और कलाकारों के उम्दा अभिनय के लिए हमेशा याद रखी जायेगी.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Train to PakistanTrain to Pakistan film

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!