वर्ष 2006 में प्रदर्शित निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म “गोलमाल” प्रियदर्शन की सफल मलयालम फिल्म “कक्काकुइल” का रीमेक थी.
विस्तार
फिल्म का कहानी नीरज वोहरा ने लिखी और फिल्म का निर्माण श्री अष्टविनायक सिने विजन के बैनर तले धिलीन मेहता ने किया. “गोलमाल” को दर्शकों को खूब प्यार मिला और रोहित शेट्टी को बॉक्स ऑफिस पर पहली बार सफलता का स्वाद चखने का मौका मिला.
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, रिमी सेन, परेश रावल, सुष्मिता मुखर्जी, व्रिजेश हीरजी, संजय मिश्रा, मनोज जोशी, सिद्धार्थ जाधव और मुकेश तिवारी ने. फिल्म के गीत लिखे कुमार और विशाल ददलानी ने और संगीत दिया संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने. “गोलमाल”, “रहजा रहजा रे” जैसे गीत युवा सिने प्रेमियों को खूब पसंद आये.
फिल्म का चुटीला हास्य, मनोरंजक स्क्रीनप्ले और शेट्टी का तेजतर्रार निर्देशन दर्शकों को खूब भाया. दर्शकों को तुषार कपूर का चरित्र बेहद पसंद आया और अपनी भूमिका के लिए तुषार को सर्वश्रष्ठ हास्य अभिनेता का आईफा पुरस्कार भी प्राप्त हुआ.
फिल्म की सफलता से प्रेरित होकर इसका अगला भाग “गोलमाल रिटर्न्स” भी बनाया गया और वह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
