एक मूक बधिर नौजवान की क्रिकेटर बनने की ख्वाहिश पर आधारित “इकबाल” एक बेहद हृदयस्पर्शी और खूबसूरत फिल्म है.
विस्तार
प्रतिभाशाली निर्देशक नागेश कुकुनूर और निर्माता सुभाष घई की वर्ष 2005 में प्रदशित यह फिल्म बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ खेल आधारित और प्रेरणादायी फिल्मों से एक है. फिल्म की कहानी नागेश कुकुनूर ने लिखी जिसके लिए उन्हें उस वर्ष का आईफा पुरस्कार प्राप्त हुआ. “इकबाल” के जरिये श्रेयस तलपड़े ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की.
फिल्म में अन्य मुख्य भूमिकाओं में थे नसीरुद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड, यतिन कार्येकर, प्रतीक्षा लोनकर, श्वेता प्रसाद, दिलीप सलगांवकर, ज्योति जोशी, आदर्श बालकृष्णा और एक विशेष भूमिका में कपिल देव. फिल्म का संगीत दिया सलीम-सुलेमान ने और गीत लिखे इरफान सिद्दीक, बिमल कश्यप और सुभाष घई ने. “आशाएं” और “आंखों में सपना” जैसे गीत संगीत प्रेमियों को बेहद पसंद आये.
अपनी पदार्पण फिल्म में श्रेयस तलपडे ने दर्शकों को अपनी अभिनय प्रतिभा का कायल बना दिया. नागेश कुकुनूर ने मुख्य धारा सिनेमा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता का स्वाद चखा और बिना किसी बड़े सितारे के फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता पा कर फिल्म पंडितों को हैरान कर दिया. एक बेहद प्रेरणास्पद और सार्थक फिल्म.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
