गोलमाल श्रृंखला की तिकड़ी की यह दूसरी फिल्म है जो वर्ष 2008 में प्रदर्शित हुई.
विस्तार
अष्टविनायक सिने विजन के बैनर तले निर्माता धिलीन मेहता और निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर डाले. युनुस सेजवाल लिखित फिल्म के स्क्रीनप्ले ने दर्शकों को पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर कर दिया.
“गोलमाल” के सितारों - अजय देवगन, तुषार कपूर और अरशद वारसी के साथ साथ दर्शकों को इस फिल्म में श्रेयस तलपडे, करीना कपूर, सेलिना जेटली, अमृता राव और अंजना सुखानी के अभिनय के जलवे भी देखने को मिले.
अन्य मुख्य भूमिकाओं में थे मुकेश तिवारी, अश्विनी कलसेकर, व्रिजेश हीरजी, संजय मिश्रा, मुरली शर्मा, शरत सक्सेना, राम कपूर, राखी टंडन, उपासना सिंह, सिद्धार्थ जाधव और आशीष आर. मोहन. फिल्म का संगीत दिया प्रीतम और अतिथि संगीतकार के रूप में थे आशीष पंडित. फिल्म के गीत लिखे समीर, नीरज श्रीधर और इंडी ने.
फिल्म का संगीत कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाया और ना ही फिल्म को कोई फिल्म पुरस्कार मिला पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने आशातीत सफलता प्राप्त की और फिल्म की सफलता के चलते इसका तीसरा भाग भी “गोलमाल 3” के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया गया और इसने भी रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
